Watch: जिस कार को लोगों ने समझा 'नॉर्मल' फॉर्च्युनर, फिर बनाने लगे वीडियो
- May 2, 2025
- 0
Last Updated:May 02, 2025, 13:48 IST नई दिल्ली में एक फॉर्च्युनर की नंबर प्लेट HR 77 F1 ने लोगों का ध्यान खींचा. यह फैंसी नंबर इंडिया के सबसे
Last Updated:May 02, 2025, 13:48 IST नई दिल्ली में एक फॉर्च्युनर की नंबर प्लेट HR 77 F1 ने लोगों का ध्यान खींचा. यह फैंसी नंबर इंडिया के सबसे
Last Updated:
टोयोटा फॉर्च्युनर
हाइलाइट्स
नई दिल्ली. टोयोटा फॉर्च्युनर (Toyota Fortuner) तमाम भारतीयो की ड्रीम कार है. लेकिन, ऐसे लोगों की संख्या काफी है जो इसे अफोर्ड नहीं कर सकते. हाल ही में सड़क पर एक फॉर्च्युनर नजर आई जो देखने में नॉर्मल फॉर्च्युनर जैसी ही लग रही थी पर जब लोगों ने ध्यान से देखा तो वीडियो बनाने लगे. इस फॉर्च्युनर में ऐसा क्या खास था? आइए जानते हैं.
नंबर प्लेट ने खींचा ध्यान
दरअसल इस फॉर्च्युनर की खास बात थी इसकी नंबर प्लेट. इस फॉर्च्युनर का नंबर था HR 77 F1. जाहिर तौर पर ये एक फैंसी नंबर है जो निश्चित तौर पर इंडिया के सबसे महंगे नंबर्स में से एक होगा. क्योंकि, ऐसे नंबर आपको रोज रोज सड़क पर नजर नहीं आते. इसका वीडियो फॉर्च्युनर के पीछे चल रही एक मर्सिडीज से बनाया गया.
