Vrishabh Rashi : शनि से जुड़ा करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट, बरसेगा धन
- June 7, 2025
- 0
Last Updated:June 07, 2025, 04:30 IST Taurus horoscope today : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. चित्रा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है.
Last Updated:June 07, 2025, 04:30 IST Taurus horoscope today : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. चित्रा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है.
Last Updated:
हाइलाइट्स
Taurus horoscope today/वाराणसी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 7 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज चित्रा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि शनिवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा. आज आपको अपने किसी पुराने जानने वाले से कोई शुभ संदेश मिल सकता है. आज वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी रखें.
निवेश से मिलेगा अच्छा रिटर्न
बात निवेश की करें तो आज आप किसी सरकारी बांड में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है. इसके अलावा आज प्लॉट में निवेश करना भी आपके लिए फायदेमंद है.
इसका करें दान
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा आराधना करनी चाहिए और सरसों के तेल का भी दान करना चाहिए. इससे आपके शारीरिक कष्ट दूर हो जाएंगे.
