March 3, 2026
Trending

Vrishabh Rashi : शनि से जुड़ा करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट, बरसेगा धन

  • June 7, 2025
  • 0

Last Updated:June 07, 2025, 04:30 IST Taurus horoscope today : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. चित्रा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है.

Vrishabh Rashi : शनि से जुड़ा करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट, बरसेगा धन

Last Updated:

Taurus horoscope today : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. चित्रा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज किसी पुराने जानने वाले से कोई गुड न्यूज मिल सकती है. ड्राइविंग करते समय अलर्ट रहें.

X

Yashoraj IT Solutions
वृषभ

वृषभ राशि का दैनिक राशिफल

हाइलाइट्स

  • आज वृषभ राशि वालों को अचानक धन की प्राप्ति होगी.
  • हनुमान जी की पूजा और सरसों के तेल का दान करें.
  • लव लाइफ में सावधानी बरतें, विवाद से बचें. फायदा होगा.

Taurus horoscope today/वाराणसी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 7 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज चित्रा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि शनिवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा. आज आपको अपने किसी पुराने जानने वाले से कोई शुभ संदेश मिल सकता है. आज वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी रखें.

नई शुरुआत का दिन
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक धन की प्राप्ति होगी. इसके अलावा आज आप पूरे दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे. यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय उस लिहाज से भी काफी बेहतर है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे, लेकिन इसके बाद भी आपको पूरे मेहनत के साथ काम करना होगा.

निवेश से मिलेगा अच्छा रिटर्न
बात निवेश की करें तो आज आप किसी सरकारी बांड में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है. इसके अलावा आज प्लॉट में निवेश करना भी आपके लिए फायदेमंद है.

इसका करें दान
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा आराधना करनी चाहिए और सरसों के तेल का भी दान करना चाहिए. इससे आपके शारीरिक कष्ट दूर हो जाएंगे.

homeastro

Vrishabh Rashi : शनि से जुड़ा करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट, बरसेगा धन

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar