February 19, 2026
Trending

UPSSSC PET 2025 : वाराणसी के 66 केंद्रों पर होगी परीक्षा, स्टेशन से सेंटर…

  • September 5, 2025
  • 0

Last Updated:September 05, 2025, 14:13 IST UPSSSC PET Exam 2025 : UPSSSC की पीईटी परीक्षा 2025 के लिए वाराणसी में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. अभ्यर्थियों की

UPSSSC PET 2025 : वाराणसी के 66 केंद्रों पर होगी परीक्षा, स्टेशन से सेंटर…

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

UPSSSC PET Exam 2025 : UPSSSC की पीईटी परीक्षा 2025 के लिए वाराणसी में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्र तक विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन …और पढ़ें

वाराणसी : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. सूत्रों के अनुसार वाराणसी के 66 केंद्रों पर भी यह परीक्षा आयोजित होगी. 6 और 7 सितंबर को दो पालियों में यह परीक्षा होगी. वाराणसी के अलग-अलग केंद्रों पर होने वाले इस परीक्षा में 94,268 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस परीक्षा के लिए सभी सेंटर तैयार है वहीं रेलवे स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों के भीड़ मैनेजमेंट के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

एडीएम सिटी आफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 2 दिन 2 पालियों में यह परीक्षा होगी. प्रत्येक दिन 47134 अभ्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे के बीच होगी . वाराणसी के सभी 66 केंद्रों के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से केंद्रों के बाहर स्थानीय पुलिस को भी लगाया गया है. जो व्यवस्थाओं के साथ ट्रैफिक और सुरक्षा के इंतजामो को पुख्ता करेंगे .एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि आयोग की ओर से आयोजित पीईटी परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी है और सभी केंद्रों पर सुव्यवस्थित ढंग से यह परीक्षा सफल होगी.

इस बात का रखें ध्यान 
इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को सिर्फ आयोग की ओर से जारी वैद्य प्रवेश पत्र के अलावा आधार, पैन कार्ड, वोटर कार्ड जैसा एक फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज की फ़ोटो के साथ ही प्रवेश मिलेगा.

सेंटर पर इन चीजों की एंट्री बैन
अभ्यर्थी इस परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, कलाई घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, धातु से बनी कोई भी वस्तु अपने साथ नहीं ले जा पाएंगे.

पीईटी परीक्षा के लिए रेलवे भी तैयार
वाराणसी में आयोजित इस परीक्षा में पूर्वांचल के कई जिलों से अभ्यर्थी आएंगे. इसको देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भी खासी तैयारी है. वाराणसी के आसपास के जिलों से आने वाली ट्रेनों पर रेलवे के आला अफसरों के साथ आरपीएफ और जीआरपी पुलिस विशेष निगरानी रखेगी. ताकि स्टेशन पर भीड़ के कारण कोई अव्यवस्था न हो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

UPSSSC PET 2025 : वाराणसी के 66 केंद्रों पर होगी परीक्षा, स्टेशन से सेंटर…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar