February 20, 2026
Trending

UPSC CSE: यूपीएससी परीक्षा पास होने वाला हर कोई नहीं बनता IAS या IPS

  • April 24, 2025
  • 0

UPSC CSE 2024, UPSC Story: क्‍या संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा (UPSC Civil Services) पास करने वाला हर उम्‍मीदवार IAS, IPS या IFS बनता है.

UPSC CSE: यूपीएससी परीक्षा पास होने वाला हर कोई नहीं बनता IAS या IPS

UPSC CSE 2024, UPSC Story: क्‍या संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा (UPSC Civil Services) पास करने वाला हर उम्‍मीदवार IAS, IPS या IFS बनता है. यह सवाल तमाम लोगों के मन में घूमता रहता है, लेकिन आपको बता दें कि यूपीएससी परीक्षा पास करने वाला हर अभ्‍यर्थी आईएएस, आईपीएस नहीं बनता, बल्कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के माध्यम से कुल 24 अलग अलग सेवाओं में भर्तियां की जाती हैं. आइए आपको बताते हैं कि यूपीएससी सीएसई परीक्षा के जरिये कौन-कौन सी सेवाओं में नियुक्‍तियां होती हैं…

Yashoraj IT Solutions

UPSC CSE 2024 Result: किसके कितने पद?
यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के नतीजे आए तो कुल 1009 उम्‍मीदवारों को सफल घोषित गया, जिसमें सामान्‍य वर्ग के 335, ओबीसी के 318, एसी के 160 और ईडब्‍ल्‍यूएस वर्ग के 109 अभ्‍यर्थी शामिल हैं. जब यूपीएससी ने ये भर्तियां निकाली थीं, तो उसमें IAS के 180 पदों पर वैकेंसी की घोषणा की थी इनमें सामान्य के 73, SC के 24, ST के 13, OBC के 52, EWS के 18 पद शामिल हैं. इसी तरह IPS के लगभग 147 पद,IFS के लगभग 55 पद शामिल हैं. इसके अलावा IRS, IRTS, IAAS, ICFS, IRAS, IRPS, ITS, ICLS, IDAS, IIS, IDES, IFoS जैसी सेवाओं के लिए भी नियुक्‍तियां होनी हैं.

UPSC CSE के तहत कुल कितनी सर्विसेज?
UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के माध्यम से कुल 24 अलग अलग सेवाओं में भर्तियां की जाती हैं. इनको अखिल भारतीय सेवाएं (All India Services),केंद्रीय सिविल सेवाएं (Group A) और केंद्रीय सिविल सेवाएं (Group B)जैसी तीन कैटेगरी में बांटा गया है.

अखिल भारतीय सेवाएं (All India Services): इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS),भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFoS) जैसी सेवाएं आती हैं, हालांकि यूपीएससी IFoS के लिए अलग प्रारंभिक परीक्षा कराता है, लेकिन यह भी अखिल भारतीय सेवा के अंतर्गत आता है.

केंद्रीय सिविल सेवाएं (Group A): यूपीएससी के तहत ग्रुप ए की सर्विसेज में ये सेवाएं आती हैं-
भारतीय विदेश सेवा (IFS)
भारतीय राजस्व सेवा (IRS – आयकर, सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क)
भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (IA&AS)
भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS)
भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (ICLS)
भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS)
भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES)
भारतीय सूचना सेवा (IIS)
भारतीय आयुध कारखाना सेवा (IOFS)
भारतीय संचार वित्त सेवा (ICFS)
भारतीय डाक सेवा (IPoS)
भारतीय रेलवे लेखा सेवा (IRAS)
भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS)
भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS)
भारतीय व्यापार सेवा (ITS)
रेलवे सुरक्षा बल (RPF)

केंद्रीय सिविल सेवाएं (Group B): यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के माध्‍यम से ग्रुप बी की भी भर्तियां होती हैं इसके तहत ये सेवाएं आती हैं-
सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा,दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा (DANICS)
दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS)
पुडुचेरी सिविल सेवा
पुडुचेरी पुलिस सेवा

कौन बनता है IAS, IPS?
यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में उम्‍मीदवारों को उनकी रैंक और प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं आवंटित की जाती हैं.उदाहरण के लिए सामान्य श्रेणी में टॉप 75 रैंक लाने वाले उम्‍मीदवारों को IAS बनाया जाता है वहीं IPS के लिए सामान्य श्रेणी में 200-300 रैंक तक की आवश्यकता होती है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar