UK Weather Update: उत्तराखंड के 11 जिलों में अगले 3 घंटों में होगी भारी बारिश
- May 2, 2025
- 0
Last Updated:May 02, 2025, 11:45 IST UK Weather Update: उत्तराखंड के 11 जिलों में अगले 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नैनीताल में
Last Updated:May 02, 2025, 11:45 IST UK Weather Update: उत्तराखंड के 11 जिलों में अगले 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नैनीताल में
Last Updated:
हाइलाइट्स
नैनीताल. उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. नैनीताल समेत राज्य के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है. रुक-रुक कर हो रही बारिश ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हैरत में डाल दिया है. वहीं, मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और गर्जना का अलर्ट जारी किया है.
नैनीताल की वादियों में सुबह से हल्की फुहारों के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अब रफ्तार पकड़ चुका है. शहर में ठंड बढ़ चुकी है और लोग गर्म कपड़े पहले नजर आ रहे हैं. झील के किनारे सैलानी बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं, तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में कोहरे की चादर छा गई है.
ठंड में हुआ इजाफा
मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हल्की ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है. स्थानीय दुकानों पर चाय, कॉफी और पकौड़ों की बिक्री बढ़ गई है. पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में नैनीताल की खूबसूरती और निखर जाती है. लेकिन एक बारिश के बाद शहर में ठंड बढ़ जाती है.मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होने की आशंका जताई है. साथ ही तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है, जिससे रात के वक्त ठंड और अधिक बढ़ सकती है.
तीन घंटों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल में अगले तीन घंटे में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार इलाके के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश होने की आशंका है.
