January 29, 2026
Info Tech

Tesla की राइवल VinFast ने चेन्नई में खोला सबसे बड़ा शोरूम, जल्द शुरू करेगी EVs की बिक्री

  • August 4, 2025
  • 0

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर VinFast ने भारत में अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत की है। वियतनाम की VinFast का यह शोरूम तमिलनाडु के चेन्नई में खोला गया है।

Tesla की राइवल VinFast ने चेन्नई में खोला सबसे बड़ा शोरूम, जल्द शुरू करेगी EVs की बिक्री

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर VinFast ने भारत में अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत की है। वियतनाम की VinFast का यह शोरूम तमिलनाडु के चेन्नई में खोला गया है। यह कंपनी का सबसे बड़ा रिटेल आउटलेट है। Tesla की राइवल विनफास्ट की VF 6 और VF 7 की जल्द देश में बिक्री शुरू की जाएगी। इनके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। 

Yashoraj IT Solutions

इस वर्ष के अंत तक VinFast की योजना भारत में 27 शहरों में 35 शोरूम खोलने की है। देश में कंपनी का पहला शोरूम गुजरात के सूरत में शुरू किया गया था। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप किया है। विनफास्ट की फैक्टरी भी तमिलनाडु में लगाई जा रही है। इस फैक्टरी की शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 50,000 यूनिट्स की होगी। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रदर्शित किया था। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है। 

VinFast की VF7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन करेगी। इसकी लंबाई 4.5 मीटर की है। इसमें 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। VF7 में मोटर के दो विकल्प होंगे। VF7 Plus में सिंगल मोटर 201 bhp की पावर और 310 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करेगी। इसके अलावा VF7 Plus AWD में डुअल-मोटर सेटअप होगा। इन दोनों वेरिएंट्स में 75.3 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 450 किलोमीटर की हो सकती है। इसमें एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरैमिक सनरूफ, लेवल 2  ADAS जैसे फीचर्स होंगे। विनफास्ट ने अपने EVs के प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। 

पिछले महीने बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला ने भारत में अपना बिजनेस शुरू किया था इस अमेरिकी कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में खोला गया है। टेस्ला ने अपने Model Y के लिए ऑनलाइन ऑर्डर लेना शुरू कर दिए हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV की राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, गुरूग्राम और पुणे में प्रायरिटी डिलीवरी की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। यह दो वेरिएंट्स – रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar