January 25, 2026
Desh Trending

स्वामी विवेकानंद की सोच आज भी युवाओं को दे रही राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

  • January 12, 2026
  • 0

स्वामी विवेकानंद की सोच आज भी युवाओं को दे रही राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवा शक्ति ही राष्ट्र-निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला

स्वामी विवेकानंद की सोच आज भी युवाओं को दे रही राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

स्वामी विवेकानंद की सोच आज भी युवाओं को दे रही राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

 

नई दिल्ली: स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवा शक्ति ही किसी भी राष्ट्र के भविष्य की सबसे मजबूत नींव होती है। उनका विश्वास था कि भारतीय युवा अपने साहस, आत्मविश्वास और संकल्प के बल पर हर असंभव को संभव बना सकते हैं।

Yashoraj IT Solutions

स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को हमेशा आत्मनिर्भर, साहसी और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उनका कहना था कि जब एक युवा अपने संकल्प पर अडिग रहता है, तो उसके लिए पहाड़ भी राई बन जाते हैं।

संस्कृत श्लोक के माध्यम से इस भाव को व्यक्त करते हुए कहा गया है —

“अङ्गणवेदी वसुधा कुल्या जलधिः स्थली च पातालम्।
वल्मीकश्च सुमेरुः कृतप्रतिज्ञस्य वीरस्य॥”

अर्थात, जिसने दृढ़ संकल्प कर लिया हो, उसके लिए आंगन ही पृथ्वी बन जाता है, नाला समुद्र बन जाता है और मिट्टी का टीला सुमेरु पर्वत के समान हो जाता है।

स्वामी विवेकानंद की यह सोच आज भी युवाओं को कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उनका संदेश है कि आत्मविश्वास, अनुशासन और कर्मशीलता से ही व्यक्ति और राष्ट्र दोनों का निर्माण होता है।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देशभर में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आह्वान किया गया।

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar