February 20, 2026
Trending

SP संजीव गांधीः सरकार की बात नहीं मानी, CBI जांच को चुनौती दी, अब लिया U-Turn!

  • May 31, 2025
  • 0

Last Updated:May 31, 2025, 09:24 IST SP Shimla Sanjeev Gandhi: शिमला के एसपी संजीव गांधी ने विमल नेगी केस की सीबीआई जांच को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी,

SP संजीव गांधीः सरकार की बात नहीं मानी, CBI जांच को चुनौती दी, अब लिया U-Turn!

Last Updated:

SP Shimla Sanjeev Gandhi: शिमला के एसपी संजीव गांधी ने विमल नेगी केस की सीबीआई जांच को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन अब याचिका वापस ले ली है. सीएम सुक्खू ने हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देने से इंकार किया था…और पढ़ें

SP संजीव गांधीः सरकार की बात नहीं मानी, CBI जांच को चुनौती दी, अब लिया U-Turn!

Yashoraj IT Solutions

हिमाचल प्रदेश के शिमला के एसपी रहे संजीव गांधी खासे चर्चा में हैं.

हाइलाइट्स

  • एसपी संजीव गांधी ने याचिका वापस ली.
  • विमल नेगी केस की जांच अब सीबीआई करेगी.
  • सीएम सुक्खू ने हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देने से इंकार किया.

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला के एसपी रहे संजीव गांधी खासे चर्चा में हैं. सरकार के खिलाफ जाते हुए उन्हें विमल नेगी केस की सीबीआई जांच को हाईकोर्ट की डबल बैंच में चुनौती दी थी. लेकिन अब उन्होंने यूटर्न लेते हुए अपनी याचिका वापस ले ली है. शुक्रवार को संजीव गांधी ने हाईकोर्ट के सिंगल बैंच के सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती दी थी और एक एलपीए याचिका कोर्ट में दाखिल की थी.

दरअसल, विमल नेगी केस में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. सुक्खू सरकार ने भी इन आदेशों को चुनौती देने से इंकार किया था. लेकिन मामले में एसपी गांधी ने सरकार को साइडलाइन करते हुए हाईकोर्ट की डबल बैंच में चुनौती दी थी. हालांकि, हाईकोर्ट में उनकी याचिका लिस्ट नहीं हुई थी. इससे पहले ही उन्होंने शुक्रवार शाम को वापस ले लिया. हाईकोर्ट के रजिस्ट्री ने तर्क दिया कि सरकार की ओर से ही चुनौती दी जा सकती है और एडवोकेट जनरल के जरिये ही कोर्ट में याचिका दाखिल की जा सकती है.

एसपी गांधी की टीम ने की थी मामले की जांच

गौरतलब है कि विमल नेगी मौत मामले की शुरुआती जांच डीजीपी की तरफ से बनाई गई एसआईटी ने की थी. लेकिन शव मिलने के बाद शिमला के एसपी के दिशानिर्देश पर बनी टीम ने जांच की थी और कोर्ट में एसपी गांधी ने स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की थी. डीजीपी ने एसपी की जांच रिपोर्ट पर कई सवाल उठाए थे और फिर एसपी ने उन पर आरोपों की बौछार लगा दी थी. हालांकि,  कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे. इस पर गांधी ने कहा था कि वह फैसले को डबल बैंच में चुनौती देंगे.

सीएम ने किया था इंकार

सीएम सुक्खू ने इस मामले में हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देने से इंकार किया था. अब मामले को सीबीआई की टीम ने टेकओवर कर लिया है और दिल्ली में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homehimachal-pradesh

SP संजीव गांधीः सरकार की बात नहीं मानी, CBI जांच को चुनौती दी, अब लिया U-Turn!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar