February 20, 2026
Trending

Solan News : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने हासिल किए 98.7% अंक

  • May 16, 2025
  • 0

Last Updated:May 16, 2025, 19:14 IST Himachal News : हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ के रामशहर तहसील के अंतर्गत राजकीय सीनियर माध्यमिक स्कूल की छात्रा तनीषा ने

Solan News : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने हासिल किए 98.7% अंक

Last Updated:

Himachal News : हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ के रामशहर तहसील के अंतर्गत राजकीय सीनियर माध्यमिक स्कूल की छात्रा तनीषा ने हिमाचल बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 98.57% अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में स्थान बना…और पढ़ें

Solan News : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने हासिल किए 98.7% अंक

Yashoraj IT Solutions

नालागढ़ के रामशहर तहसील के अंतर्गत राजकीय सीनियर माध्यमिक स्कूल की छात्रा तनीषा ने हिमाचल बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में हासिल किए 98.57% अंक

सोलन. नालागढ़ के रामशहर तहसील अंतर्गत राजकीय सीनियर माध्यमिक स्कूल छियाछी की छात्रा तनीषा ने हिमाचल बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.57% हासिल कर मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि सोलन जिले में केवल इसी सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है. तनीषा की इस उपलब्धि से न केवल उनके स्कूल और गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. तनीषा के इस असाधारण प्रदर्शन पर उनके माता-पिता बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं. स्कूल में भी उत्सव का माहौल है. प्रिंसिपल और स्टाफ ने तनीषा का भव्य किया और उसे शुभकामनाएं दीं. तनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया. उसने बताया, ‘मेहनत और समर्पण के साथ-साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का समर्थन इस उपलब्धि का आधार बना. पढ़ाई के प्रति रुचि शुरू से ही रही है. भविष्य में भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहती हूं.’

प्रिंसिपल मनमीत कौर ने तनीषा की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, ‘तनीषा ने न केवल हमारे स्कूल, बल्कि पूरे छियाछी गांव और सोलन जिले का नाम रोशन किया है. यह गर्व की बात है कि जिले में एकमात्र हमारा सरकारी स्कूल है, जिसके विद्यार्थी ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई. तनीषा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे कोई बाधा नहीं टिक सकती.’ प्रिंसिपल ने तनीषा और उनके पिता श्याम लाल को विशेष रूप से बधाई दी. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. स्कूल के अध्यापक सतनाम चड्ढा ने कहा, ‘तनीषा ने अपनी मेहनत और अनुशासन से यह सिद्ध किया है कि सरकारी स्कूलों के छात्र किसी भी मायने में कम नहीं हैं. उसकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.’

उन्होंने बताया कि तनीषा हमेशा से ही कक्षा में मेधावी रही है और उसकी देश सेवा की भावना प्रशंसनीय है. तनीषा की इस उपलब्धि ने छियाछी गांव में एक नया उत्साह भरा है. गांववासियों का कहना है कि तनीषा की सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ाया है. स्थानीय लोग तनीषा को बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं. तनीषा ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं अपने शिक्षकों और माता-पिता की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया. मेरा सपना है कि मैं वायुसेना में शामिल होकर अपने देश के लिए कुछ करूं.’

सोलन जिले के शिक्षा विभाग ने भी तनीषा की इस उपलब्धि की सराहना की है. तनीषा की इस उपलब्धि ने नालागढ़ और सोलन जिले को गर्व का एक नया मौका दिया है. उसकी कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homehimachal-pradesh

Solan News : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने हासिल किए 98.7% अंक

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar