Info Tech

Samsung Galaxy A26, Galaxy A36, Galaxy A56 को मिला एक और सर्टिफिकेशन, मार्च में होंगे लॉन्च!

Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 के भारतीय बाजार समेत ग्लोबल मार्केट में मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन को हालिया हफ्तों में कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। अब, इन दोनों मॉडल्स के साथ एक नए Galaxy A26 को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिलने की खबर है। नया सर्टिफिकेशन अपकमिंग Samsung A-सीरीज मॉडल्स के चार्जिंग आउटपुट की जानकारी देता है। पिछले लीक्स ने भी इन मॉडल्स को लेकर कोई खास जानकारियां नहीं दी, लेकिन माना जा रहा है कि Galaxy A36 में Exynos 1580 SoC मिल सकता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं, इसके 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की खबर है।

Samsung Galaxy A26, Galaxy A36 और Galaxy A56 को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन (via गिज्मोचाइना) मिला है। इनमें से पहले वाले को कथित तौर पर SM-A266B/DS, SM-A266B, SM-A266M/DS और SM-A266M मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। वहीं, Galaxy A36 को SM-A366B, SM-A336B/DS, SM-A366E, SM-A366E/DS, SM-A366U, SM-A366U1, SM-A366W, SM-S366V और SM-A3660 मॉडल नंबर दिए गए हैं। तीसरा डिवाइस, जो इनमें सबसे महंगा फोन हो सकता है, SM-A566B/DS, SM-A566B, SM-A566E/DS और SM-A566E मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy A36 और Galaxy A56 दोनों 5G स्मार्टफोन हो सकते हैं, जिन्हें भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जाएगा। वहीं, Galaxy A26 के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। लेटेस्ट सर्टिफिकेशन भी इन डिवाइस के बारे में अधिक जानकारी नहीं देता है। हालांकि, इनमें मौजूद चार्जिंग आउटपुट की जानकारी मिलती है। Galaxy A26 में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और Galaxy A36 व Galaxy A56 में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।

एक टिप्सटर ने हाल ही में दावा किया था कि Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 भारतीय बाजार समेत ग्लोबल मार्केट पर मार्च में लॉन्च होंगे। Samsung Galaxy A36 के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। डिवाइस का CAD रेंडर नजर आया है, जिससे पता चला है कि यह की आइलैंड डिजाइन का सपोर्ट केगा, जिसमें एक सपाट फ्रेम और दाईं ओर बटन पर उभार होगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.64 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन Snapdragon 6 Gen 3 या 7s Gen 2 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा।

वहीं, चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डेटाबेस में नजर आई फोटो से Samsung Galaxy A56 के डिजाइन का पता चला था। रिपोर्ट के अनुसार, A56 में 6.7 इंच की AMOLED FHD+ 120Hz डिस्प्ले होगी। इसमें Exynos 1580 चिपसेट होगा। इसमें 8GB/12GB RAM, 128GB / 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज होगी। यह फोन 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

source

yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar

viral blogs

About Author

You may also like

Apple Watch
Info Tech

Apple Watch Series 10: The Future of Wearable Technology

Apple Watch Series 10 represents a significant leap forward in wearable technology. Combining cutting-edge hardware with innovative software, it offers