Samsung के सस्ते ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर
- April 17, 2025
- 0
Samsung Galaxy Buds FE 2: सैमसंग अपने अफॉर्डेबल ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी के ये अपकमिंग ईयरबड्स भारतीय
Samsung Galaxy Buds FE 2: सैमसंग अपने अफॉर्डेबल ईयरबड्स Galaxy Buds FE 2 जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी के ये अपकमिंग ईयरबड्स भारतीय
Samsung Galaxy Buds FE 2 जल्द ही मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। ईयरबड्स को लॉन्च से पहले अब भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा (via) गया है। ये ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर स्पॉट किए गए हैं। ऑडियो वियरेबल को मॉडल नम्बर SM-R410 के साथ देखा गया है। BIS लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि वियरेबल्स डेवलपमेंट में है और जल्द ही भारत में इनका लॉन्च संभव है।
सैमसंग के अपकमिंग ईयरबड्स को लेकर अभी तक बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन Galaxy Buds FE 2 को लेकर अफवाह है कि ये स्लीक, स्टेम डिजाइन में आने वाले हैं और Galaxy Buds 3 व Buds 3 Pro से मिलते जुलते हो सकते हैं। इनमें कंपनी अपग्रेडेड ऑडियो क्वालिटी दे सकती है। खासतौर पर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और बैटरी लाइफ पर भी फोकस रह सकता है।
Galaxy Buds FE में भी कंपनी ने बैटरी लाइफ पर खास ध्यान दिया था और ये 30 घंटे तक बैकअप का दावा करते हैं। साथ ही कंपनी ने एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन परफॉर्मेंस भी इनमें काफी बेहतर दिया है। इनमें कंपनी ने IPX2 रेटिंग दी है। ये ब्लूटूथ 5.2 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। SBC, AAC कोडेक का सपोर्ट इनमें मिल जाता है। चार्जिंग के लिए कंपनी ने इसमें USB Type-C का सपोर्ट दिया है। कंपनी ने इन्हें अक्टूबर 2023 में पेश किया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
