February 21, 2026
Trending

REET Result 2025: राजस्थान रीट रिजल्ट जारी, 6.36 लाख अभ्यर्थी हुए पास

  • May 8, 2025
  • 0

जयपुर. राजस्थान में लम्बे समय से रीट के परिणाम का स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे थें. आज गुरुवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट का परिणाम जारी कर

REET Result 2025: राजस्थान रीट रिजल्ट जारी, 6.36 लाख अभ्यर्थी हुए पास

जयपुर. राजस्थान में लम्बे समय से रीट के परिणाम का स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे थें. आज गुरुवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट का परिणाम जारी कर दिया है. राजस्थान की रीट एग्जाम में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे जो इस साल सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक थी. रीट एग्जाम 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में एग्जाम हुआ था. रीट एग्जाम में इस बार लेवल-1 में 1,95,847, लेवल-2 में 3,93,124 और दोनों स्तर में 47,097 अभ्यर्थी पास हुए हैं. वहीं, इस तरह लेवल-1 में 62.33 प्रतिशत, और लेवल-2 में 44.69 प्रतिशत और दोनों लेवल में मिलाकर 50.77 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए. कुल 6.36 लाख अभ्यर्थी इस एग्जाम में पास हुए हैं.

Yashoraj IT Solutions

आपको बता दें रीट एग्जाम में लेवल-1 3,46,626, लेवल-2 में 9,68,5020 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. रीट एग्जाम में लेवल-1 में 3,14,195, लेवल-2 में 8,79,671 और दोनों लेवल में 92,767 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे. रीट एग्जाम का रिजल्ट स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2024.in पर रिजल्ट देख सकते हैं.

इस साल पिछली भर्ती से कम रहा रिजल्ट
आपको बता दें राजस्थान में इस साल रीट की भर्ती को लेकर प्रशासन और बोर्ड बिल्कुल अलर्ट मोड में था. एग्जाम को पूरी तरह पारदर्शिता के साथ करवाया गया, लेकिन इस साल रीट का परिणाम पिछले बार 2022 में आयोजित हुई रीट एग्जाम से कम ही रहा. रीट-2022 में लेवल-1 की परीक्षा में 3,20,014 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 2,03,609 पात्र घोषित किए गए इसमें कुल परीक्षा परिणाम 63.63 प्रतिशत रहा था, वहीं लेवल-2 की परीक्षा में 11,55,904 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 6,03,228 पात्र घोषित किए. परीक्षा परिणाम 52.19 प्रतिशत रहा था. इस साल रीट एग्जाम में स्टूडेंट्स की संख्या भी पिछली बार के मुकाबले ज्यादा थी, जिसके लिए पूरे राजस्थान के 41 जिलों में कुल 1731 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करवाई गई थी. आपको बता दें एक महीने पहले REET-2024 की आंसर-की जारी की थी, और इसके बाद अभ्यर्थियों को 31 मार्च तक आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था एक महीने बाद अब रिजल्ट जारी किया गया है.

कड़ी सख्ती और चेतावनी के साथ हुआ रीट एग्जाम
रीट एग्जाम से पहले ही बोर्ड और प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम को लेकर सभी दिशा निर्देश और अनुचित साधन प्रयोग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए चेतावनी जारी कर दी थी, जिसमें सभी एग्जाम सेंटर के बाहर दिशा निर्देश लगा दिए गए, जिसमें बताया गया है कि REET-2024 परीक्षा के दौरान पेपर लीक करने, अनुचित सामग्री लाने, उसका प्रयोग करने, परस्पर नकल करने, कोई बाहरी सहायता से नकल करने, परीक्षाकाल में प्रश्न-पत्र/ओ.एम आर शीट परीक्षा केन्द्र से बाहर ले जाने/भेजने अन्य से उत्तर हल कराने आदि अनुचित साधनों के प्रयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के अन्तर्गत 3 वर्ष तक का कारावास, न्यूनतम 1 लाख रुपए का अर्थदंड और सार्वजनिक परीक्षा से 2 साल के लिए वंचित किया जाएगा, साथ ही परीक्षा एजेंसी के साथ मिलीभगत कर अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थी सहित सम्बन्धित व्यक्ति की 6 से 10 साल तक का कारावास और 10 लाख से 10 करोड़ रु. तक का अर्थदण्ड दिए जाने का प्रावधान है. अनुचित साधन प्रयुक्त करने वाले परीक्षार्थी के विरुद्ध उपरोक्त विधेयक में किये गए प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar