February 20, 2026
Info Tech

Realme ने लॉन्च किया GT 7 Dream Edition, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस

  • May 27, 2025
  • 0

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में मंगलवार को GT 7 Dream Edition को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया गया

Realme ने लॉन्च किया GT 7 Dream Edition, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में मंगलवार को GT 7 Dream Edition को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया गया है। GT 7 Dream Edition की 7,000 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने GT 7 और GT 7T को भी पेश किया है। 

Yashoraj IT Solutions

Realme GT 7 Dream Edition का प्राइस

इस स्मार्टफोन को 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसका प्राइस 49,999 रुपये का है। GT 7 Dream Edition को केवल  Aston Martin Racing Green कलर में खरीदा जा सकता है। 

GT 7 Dream Edition के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Aston Martin Aramco Formula One Team के साथ को-डिजाइन किया है। यह Aston Martin की प्रमुख पहचान ग्रीन कलर में है और इसके बैक पर सिल्वर विंग लोगो दिया गया है और साथ में ‘Formula One Team’ सिल्वर कलर में लिखा हुआ है। इसमें कस्टम वॉलपेपर्स, आइकन और थीम मिलेंगे, जो इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग करते हैं। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Realme GT 7 के समान हैं। हालांकि, इसमें 16 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज दी गई है। 

यह स्मार्टफोन एक स्पेशल बॉक्स के साथ है जिसमें F1 रेसकार SIM कार्ड पिन और Aston Martin F1 रेसिंग कार्स के जैसा दिखने वाला एक सिल्वर विंग फोन केस है। डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच 1.5K (1,264 x 2,780 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसकी स्क्रीन के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 1.56 इंच प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का S5KJN5 टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल OV08D10 अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 7,000 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar