RCB vs PBKS Live: पंजाब-बेंगलुरू की टक्कर, फाइनल में कौन पहुंचेगा?
May 29, 2025
0
Live now Last Updated:May 29, 2025, 17:33 IST Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Live Update: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल 2025 के क्वालीफायर
Live now
Last Updated:
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Live Update: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 1 में आमने सामने है. जो भी टीम यहां जीतेगी वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. थोड़ी …और पढ़ें
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टक्कर.
नई दिल्ली. जिस दिन का इंतजार करोड़ों भारतीय फैंस को महीनों से था आज वो दिन आ गया है. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें मुल्लांपुर में क्वालीफायर 1 में आमने सामने होगी. जो भी टीम इस मुकाबले में जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर आई है. श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे तो वहीं, रजत पाटीदार आरसीबी की कप्तानी करेंगे. विराट कोहली उनके साथ होंगे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आज तक कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. वहीं, पंजाब ने भी कभी ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमाया है. दोनों टीमें इस मैच में पूरे जोश के साथ उतरेगी और मैच जीतने की कोशिश करेगी. अय्यर ने पिछले साल अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था. देखना दिलचस्प होगा कि इस साल वे अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में कामयाब होती है या फिर नहीं.
जो भी टीम इस मुकाबले में हारेगी वो क्वालीफायर 2 में मुंबई बनाम गुजरात के बीच होने वाले मैच में जीतने वाली टीम से भिड़ेगी. आरसीबी ने इससे पहले लखनऊ के खिलाफ विराट कोहली (54) और फिल सॉल्ट (30) की पारी की मदद से शानदार जीत दर्ज की थी. उन्होंने 228 रन के मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर लिया था.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की संभावित प्लेइंग XI- विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
RCB vs PBKS Qualifier 1 Live: कैसा है मुल्लांपुर में मौसम का मिजाज?
RCB vs PBKS Qualifier 1 Live: एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मुल्लांपुर में बारिश की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और 40 डिग्री उच्चतम तापमान हो सकता है. इसके अलावा मैच के दौरान हवा की गति 20 किमी/घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है.