Rajasthan Live: जैसलमेर में भारी बमबारी, पाकिस्तान का हमला नाकाम
- May 8, 2025
- 0
Last Updated:May 08, 2025, 22:52 IST Rajasthan Live Update : राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान ने बुधवार रात 20 मिसाइलों से हमला किया है. जैसलमेर के पास दो
Last Updated:May 08, 2025, 22:52 IST Rajasthan Live Update : राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान ने बुधवार रात 20 मिसाइलों से हमला किया है. जैसलमेर के पास दो
Last Updated:
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर राजस्थान के दो जिलों में आज पूरी रात ब्लैक आउट रहेगा.
हाइलाइट्स
जयपुर. राजस्थान के जैसलमेर में बुधवार रात पाकिस्तान ने 20 मिसाइलों से हमला किया है. जैसलमेर में खतरे का सायरन लगातार बज रहा है. जैसलमेर में आधे घंटे तक से अधिक लगातार ड्रोन और मिसाइल अटैक है. एंटी ड्रोन और मिसाइल सिस्टम से हमले नाकाम किए जा रहे हैं. जैसलमेर सुरक्षित है. शहर में कंप्लीट ब्लेक आउट है. भारत के एयरडिफेंस सिस्टम ने हमले को नाकाम कर दिया. किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जोधपुर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है.
बाड़मेर में रेड अलर्ट घोषित
पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले के बाद बाड़मेर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. बाड़मेर जिला पूरी तरह ब्लैकआउट है. सभी को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं.
जोधपुर भी पूरी तरह ब्लैकआउट है.
जैसलमेर में कंप्लीट ब्लैकआउट
सरहदी जिले जैसलमेर में कंप्लीट ब्लैकआउट है. प्रशासन ने लोगों से घरों और आसपास की लाइट बंद करने के निर्देश दिए हैं. खिड़कियों आदि को परदे से ढंकने को कहा है.
श्रीगंगानगर में बजा वार्निंग अलार्म
श्रीगंगानगर में वार्निंग सायरन बजते ही जिले में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई. श्रीगंगानगर जिलें में कम्प्लीट ब्लैक आउट है. प्रशासन ने आमजन से सतर्क और सजग रहने की अपील की है.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें
