February 19, 2026
Trending

Raipur News: 500 रूपए में थैला भर कपड़ा, रायपुर में मची दिवाली सेल की लूट

  • October 6, 2025
  • 0

Last Updated:October 06, 2025, 09:40 IST Diwali Sale Raipur: त्योहारों के इस सीजन में रायपुर के बालाजी सेल ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही सोच

Raipur News: 500 रूपए में थैला भर कपड़ा, रायपुर में मची दिवाली सेल की लूट

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

Diwali Sale Raipur: त्योहारों के इस सीजन में रायपुर के बालाजी सेल ने यह साबित कर दिया है कि अगर सही सोच और पारदर्शी व्यापारिक नीति अपनाई जाए तो ग्राहकों को खुश रखते हुए भी कारोबार में सफलता हासिल की जा सकती है. इस अनोखी दीवाली सेल के चलते अब रायपुर ही नहीं, आसपास के जिलों से भी लोग यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं.

रायपुर – त्योहारों का मौसम शुरू होते ही रायपुर के बाजारों में रौनक लौट आई है. इसी बीच रायपुर के घड़ी चौक स्थित गुरु तेग बहादुर भवन में लगी श्री बालाजी सेल युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इस सेल में इस बार खासतौर पर पुरुषों के लिए दीवाली स्पेशल ऑफर चल रहा है, जिसमें मात्र 500 रुपए में 4 शर्ट उपलब्ध कराई जा रही हैं. इस ऑफर की वजह से न केवल युवाओं में खरीदारी का उत्साह देखा जा रहा है, बल्कि पूरे शहर में इस सेल की चर्चा है.

बालाजी सेल के कर्मचारी आर्यन विश्वकर्मा ने बताया कि अब तक हर बार उनकी सेल में सिर्फ महिलाओं और लड़कियों के लिए कपड़ों की रेंज उपलब्ध रहती थी, लेकिन इस बार युवा ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए खास ऑफर रखा गया है. उनका कहना है कि इस दीवाली पर वे चाहते हैं कि हर युवा बेहतरीन लुक में नजर आए और उसे बजट की चिंता भी न हो. उन्होंने दावा किया कि कपड़ों की क्वालिटी इतनी उम्दा है कि उसका मुकाबला न सिर्फ रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में कोई और सेल नहीं कर सकती.

सेल में कपड़ों की 100 से अधिक वैरायटी सिर्फ प्रिंटेड शर्ट में उपलब्ध है. इसके अलावा चेक शर्ट, कैज़ुअल और पार्टी वियर डिज़ाइन भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें देखकर ग्राहक खासा उत्साहित हैं. युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए फैब्रिक की गुणवत्ता और फिटिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है.

कम कीमत के पीछे का राज बताते हुए आर्यन विश्वकर्मा ने कहा कि वे कपड़े होलसेल मार्केट से नहीं मंगवाते, बल्कि डायरेक्ट फैक्ट्री से तैयार करवाते हैं. इससे उन्हें उत्पाद की लागत कम पड़ती है और वे ग्राहकों को भी उचित दाम पर वस्त्र उपलब्ध करा पाते हैं. उनका कहना है कि फैक्ट्री से सीधे कपड़े मंगवाने के कारण वे बिना किसी बिचौलिए के लागत घटाकर सेल में आकर्षक ऑफर दे पाते हैं.

ग्राहक भी इस सेल से बेहद खुश नजर आ रहे हैं. कई युवाओं का कहना है कि जहां महंगाई के दौर में ब्रांडेड शर्ट की कीमत 800 से 1200 रुपए तक पहुंच चुकी है, वहीं 500 रुपए में 4 शर्ट मिलना किसी सरप्राइज से कम नहीं. इस ऑफर से युवाओं का बजट बिगड़े बिना स्टाइलिश कपड़े खरीदने का सपना पूरा हो रहा है

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह… और पढ़ें

homechhattisgarh

Raipur News: 500 रूपए में थैला भर कपड़ा, रायपुर में मची दिवाली सेल की लूट

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar