February 20, 2026
Info Tech

"ATM अगले 2-3 दिन रहेंगे बंद?" जानिए भारत-पाक तनाव के बीच वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई

  • May 9, 2025
  • 0

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के माहौल के बीच सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक अफवाह तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा

"ATM अगले 2-3 दिन रहेंगे बंद?" जानिए भारत-पाक तनाव के बीच वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के माहौल के बीच सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक अफवाह तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि देशभर में अगले 2-3 दिन तक एटीएम (ATM) सर्विस बंद रहने वाली है और लोगों से कहा जा रहा है कि जल्दी से कैश निकाल लें। इस वायरल मैसेज में डर फैलाने वाली भाषा के साथ यह भी जोड़ा गया है कि “सीमा पर हालात ठीक नहीं हैं, किसी भी वक्त जंग शुरू हो सकती है।”

Yashoraj IT Solutions

अगर आप भी ऐसे किसी मैसेज से परेशान हैं या आपने ये फॉरवर्ड अपने किसी ग्रुप में देखा है, तो पहले साफ कर दें, यह दावा पूरी तरह से फेक है। सरकार या किसी ऑफिशियल एजेंसी की ओर से ऐसा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है कि देशभर में एटीएम बंद किए जा रहे हैं।

PIB Fact Check और कई साइबर एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अफवाह किसी अज्ञात सोर्स से फैलाई जा रही है और इसका मकसद सिर्फ पैनिक फैलाना है। ऐसे फॉरवर्डेड मैसेज को न केवल नजरअंदाज करें बल्कि जहां संभव हो, रिपोर्ट भी करें।

ATM सर्विसेस फिलहाल पूरी तरह नॉर्मल तरीके से चल रही हैं और बैंकों की ओर से भी किसी तरह की रेस्ट्रिक्शन की जानकारी नहीं दी गई है। खासतौर पर ऐसे समय में जब लोग पहले से तनाव और अफवाहों के बीच हैं, इस तरह के फर्जी मैसेज सिर्फ डर का माहौल बना सकते हैं।

अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज मिले, तो इन बातों का ध्यान रखें:

  • किसी भी वायरल मैसेज को बिना चेक किए फॉरवर्ड न करें।
  • PIB Fact Check या किसी भरोसेमंद न्यूज सोर्स से इसकी पुष्टि करें।
  • बैंकिंग या ATM से जुड़ी जानकारी केवल ऑफिशियल बैंक ऐप या वेबसाइट से लें।
  • जरूरत पड़े तो मैसेज को WhatsApp पर “Report” भी कर सकते हैं।

भारत भर में ATM मशीनें सामान्य रूप से काम कर रही हैं, जिनमें जम्मू और कश्मीर व पंजाब जैसे संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं।

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar