February 20, 2026
Info Tech

Portronics Vayu 7.0 टायर इन्फ्लेटर लॉन्च, टायर में हवा भरने के साथ फोन भी कर पाएंगे चार्ज

  • April 28, 2025
  • 0

Portronics ने बाजार में अपना नया Portronics Vayu 7.0 रिचार्जेबल टायर इंफ्लेटर लॉन्च कर दिया है। इसमें पोर्टेबल डिजाइन और डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2x 2000mAh

Portronics Vayu 7.0 टायर इन्फ्लेटर लॉन्च, टायर में हवा भरने के साथ फोन भी कर पाएंगे चार्ज
Portronics ने बाजार में अपना नया Portronics Vayu 7.0 रिचार्जेबल टायर इंफ्लेटर लॉन्च कर दिया है। इसमें पोर्टेबल डिजाइन और डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। इसमें 2x 2000mAh बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator Price

कीमत की बात करें तो Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator की कीमत 1,849 रुपये है। कंपनी इनके साथ 12 महीने की वारंटी प्रदान करती है। यह डिवाइस Portronics की ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart समेत कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator Specifications

Portronics Vayu 7.0 Tyre Inflator में पोर्टेबल डिजाइन और डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। डिजिटल डिस्प्ले रियल टाइम एयर प्रेशर दिखाता है, इसके अलावा ऑटो-शटऑफ फीचर ऑपर इन्फ्लेशन को रोकती है, जिससे सटीकता सुनिश्चित होती है। इसमें प्रीसेट मोड दिया गया है, जिससे यह डिवाइस कार, बाइक, साइकल और फुटबॉल का सपोर्ट करती है। यह डिवाइस 5W यूएसबी आउटपुट का सपोर्ट करता है, जिससे इसका उपयोग पावरबैंक के तौर पर स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।

Vayu 7.0 में 2000mAh की दो बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में ऑटो शट ऑफ और एलईडी लाइट टॉर्च (SOS और फ्लैश मोड) शामिल है। यह डिवाइस ब्लैक कलर में मिलता है। कंपनी इस डिवाइस के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। यह कस्टम 0-150 PSI, क्विक इंफ्लेशन 4-5 PSI/min एयर फ्लो प्रदान करता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Yashoraj IT Solutions

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar