Info Tech

Planetary Parade 2025: आसमान में 7 ग्रहों का मिलन! कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा, देखें

Planetary Parade 2025: फरवरी में आसमान में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला जब सौरमंडल के 7 ग्रह एक सीध में आकर खड़े हो गए। इस अद्भुत नजारे को 27 साल के एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरा में कैद कर लिया। यह कारनामा फोटोग्राफर जोश ड्यूरी द्वारा किया गया जिन्हें Starman के नाम से भी जाना जाता है। जोश ड्यूरी को पहले भी एस्टॉनॉमिकल फोटोग्राफी के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। जोश ने पहली बार 7 ग्रहों को एकसाथ एक ही फ्रेम में कैद कर लिया। इनमें 8वां ग्रह पृथ्वी भी शामिल था। आइए जानते हैं फोटोग्राफर ने कैसे किया यह कारनामा। 

22 फरवरी को प्लेनेटरी परेड के दौरान सौरमंडल के 7 ग्रह एकसाथ आसमान में दिखाई दिए। यह घटना इससे पहले 1982 में ही देखी गई थी। इन सभी ग्रहों को Josh Dury ने अपने कैमरा में कैद कर लिया। जोश ने यह फोटो समरसेट के मेंडिप हिल्स से ली। फोटो 22 फरवरी को कैप्चर की गई है। जोश ने इस फोटो को कैप्चर कर एक इतिहास बना दिया है। देखें यह अद्भुत फोटो- 

जोश ने बुध, शनि, और नेप्च्यून को कैप्चर करने के लिए एक सूक्ष्म तकनीक का इस्तेमाल किया। उन्होंने कई “फलकों” (panes) को एक साथ जोड़कर एक मनोरम छवि बनाई। इन तीन ग्रहों को दिखाने वाले खास फलक के लिए जोश ने दोहरे एक्सपोज़र अप्रोच का इस्तेमाल किया। एक बेस एक्सपोज़र और दूसरा बढ़ा हुआ एक्सपोज़र, ताकि धुंधले ग्रहों से हल्की रोशनी भी कैप्चर हो सके। ग्रहों की स्थिति को वैरिफाई करने के लिए जोश ने इमेज को प्लेन स्फीयर मैप्स के साथ क्रॉस-रेफरेंस किया। 

जोश ड्यूरी ने जिस कैमरे का इस्तेमाल किया वह Sony A7S II कैमरा था जिसकी पेअरिंग Sigma 15mm Diagonal Fisheye लेंस के साथ की गई थी। हमारे सौरमंडल के ग्रह सूर्य की परिक्रमा मूलतः आकाश में एक रेखा में करते हैं जिसे क्रांतिवृत्त (ecliptic) कहते हैं। इसी कारण पृथ्वी के आकाश में ग्रह हमेशा जैसे एक रेखा में दिखाई देते हैं। इसी को प्लेनेट्री परेड कह देते हैं। ग्रहों की परेड में तीन से आठ ग्रह शामिल हो सकते हैं। छोटी परेड सामान्य हैं लेकिन बड़ी परेड बहुत दुर्लभ होती हैं। सबसे दुर्लभ और असाधारण घटना तब होती है, जब सभी सात ग्रह एक सीध में आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar

viral blogs

About Author

You may also like

Apple Watch
Info Tech

Apple Watch Series 10: The Future of Wearable Technology

Apple Watch Series 10 represents a significant leap forward in wearable technology. Combining cutting-edge hardware with innovative software, it offers