February 19, 2026
Trending

PBKS vs DC Live: धर्मशाला में बारिश रुकी, पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

  • May 8, 2025
  • 0

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (Punjab Kings vs Delhi Capitals) के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए

PBKS vs DC Live:  धर्मशाला में बारिश रुकी, पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (Punjab Kings vs Delhi Capitals) के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. पंजाब किंग्स की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है तो वहीं, दिल्ली की टीम 5वें स्थान पर मौजूद है. दोनों टीमों की नजर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए खुद को मजबूत स्थिति में रखने पर है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. यानी की दिल्ली पहले गेंदबाजी करेगी.

Yashoraj IT Solutions

मौसम खराब होने के कारण धर्मशाला में टॉस में देरी हो रही है. पिच को कवर्स से ढक दिया गया है मैच थोड़ी देर में शुरू हो सकता है. हो सकता है कि इसमें ओवरों में भी कुछ कटौती की जाए. देखना होगा कि आगे क्या होता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

पंजाब किंग्स की संभावित XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैश्यक/सूर्यांश शेडगे

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XI: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन

लगातार अपडेट के लिए जुड़े रहे….

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar