Panchayat Season 4 हो रहा है 2 जुलाई को रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे नए एपिसोड्स
- May 7, 2025
- 0
Phulera गांव की चाय, राजनीति और सचिव जी की शांत बकैती एक बार फिर लौटने वाली है। Panchayat का Season 4 ऑफिशियली अनाउंस हो चुका है और Amazon
Phulera गांव की चाय, राजनीति और सचिव जी की शांत बकैती एक बार फिर लौटने वाली है। Panchayat का Season 4 ऑफिशियली अनाउंस हो चुका है और Amazon
इस बार कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां Season 3 खत्म हुआ था, Phulera गांव में पंचायत चुनाव का माहौल गर्म है और प्रधान जी का मुकाबला भूषण जी से होगा। ऐसे में पॉलिटिकल चालबाजी, गांव के डायनामिक्स और सिचुएशनल कॉमेडी का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।
जैसे पिछले सीजन आए थे, Panchayat Season 4 भी Amazon Prime Video पर ही आएगा। अगर आपके पास Prime का सब्सक्रिप्शन है, तो 2 जुलाई से आप इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। फिलहाल एपिसोड की काउंट या रिलीज टाइप (बिंज या वीकली) की जानकारी सामने नहीं आई है।
Prime Video के टीजर के हिसाब से इस बार गांव की राजनीति और भी ज्यादा इंटेंस होगी। वहीं अभिषेक त्रिपाठी, यानी सचिव जी की जिंदगी में भी कुछ पर्सनल फैसलों का असर दिखाई देगा। प्रधान जी बनाम भूषण जी पॉलिटिकल डिबेट, विकास का कन्फ्यूजन और मंजू देवी का रोल, इन सब पर फोकस रहेगा।
इस सीजन में अभिषेक शर्मा के रूप में जितेंद्र कुमार हैं, उसके बाद प्रतिभाशाली नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, सांविका, अशोक पाठक, क्रांति देवी शर्मा और भी कई दिग्गज कलाकार हैं। सीजन चार का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने किया है। राइटर्स में चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा शामिल होंगे। संगीतकार अनुराग सैकिया हैं, जबकि छायाकार अमिताभ सिंह हैं।
