February 21, 2026
Trending

PAK की मिसाइल टेस्टिंग 'आग में घी की तरह', कैसे अब्दाली ने तनाव को और भड़काया?

  • May 3, 2025
  • 0

Last Updated:May 03, 2025, 21:21 IST पाकिस्तान की अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज 450 किमी है. नई दिल्ली. भारत पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच

PAK की मिसाइल टेस्टिंग 'आग में घी की तरह', कैसे अब्दाली ने तनाव को और भड़काया?

Last Updated:

PAK की मिसाइल टेस्टिंग 'आग में घी की तरह', कैसे अब्दाली ने तनाव को और भड़काया?

Yashoraj IT Solutions

पाकिस्तान की अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज 450 किमी है.

नई दिल्ली. भारत पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को ‘स्पष्ट तौर पर उकसावे की कार्रवाई’ मानता है. पूरी मामले से वाकिफ लोगों ने शनिवार को ‘पीटीआई’ को यह जानकारी दी. पाकिस्तान की सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. यह मिसाइल 450 किलोमीटर तक मार कर सकती है.

माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने निर्धारित दायित्वों और मानदंडों के तहत मिसाइल परीक्षण करने की अपनी योजना के बारे में भारत को पहले ही सूचना दे दी थी. पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा, “इस टेस्टिंग का मकसद सैनिकों की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नौसंचालन प्रणाली और गतिशीलता विशेषताओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों को परखना था.”

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि मिसाइल परीक्षण “स्पष्ट रूप से उकसावे की कार्रवाई” है. पाकिस्तानी मिसाइल परीक्षण पर भारत की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. भारत ने हमले के ‘सीमा पार संबंधों’ का हवाला देते हुए घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने का संकल्प लिया है.

अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित कई वैश्विक शक्तियों ने आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हुए दोनों पक्षों से तनाव कम करने का आह्वान किया है. घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि पाकिस्तान लगातार नौसैनिक चेतावनियां जारी कर रहा है, अरब सागर में नौसैनिक अभ्यास बढ़ा रहा है. पहलगाम हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि आतंकवादी हमले के ‘अपराधियों, समर्थकों और षड्यंत्रकारियों’ को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा.

homenation

PAK की मिसाइल टेस्टिंग ‘आग में घी की तरह’, कैसे अब्दाली ने तनाव को और भड़काया?

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar