OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! Android 16 बेस्ड अपडेट का रोलआउट शुरू, देखें डिवाइसेज की पूरी लिस्ट
April 26, 2025
0
OnePlus यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है! OnePlus स्मार्टफोन्स पर कंपनी ने OxygenOS 16 यानी Android 16 बेस्ड अपडेट उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। यह बीटा वर्जन
OnePlus यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है! OnePlus स्मार्टफोन्स पर कंपनी ने OxygenOS 16 यानी Android 16 बेस्ड अपडेट उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। यह बीटा वर्जन है जो वनप्लस के कुछ चुनिंदा डिवाइसेज पर इस्तेमाल करके देखा जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने Android 15 का रोलआउट भी अपने डिवाइसेज पर जल्द ही पूरा कर लिया था। कुछ स्मार्टफोन कंपनियों के स्मार्टफोन अभी एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन कर रहे हैं, इसी बीच OnePlus ने एंड्रॉयड 16 बीटा वर्जन को भी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं वनप्लस के कौन से स्मार्टफोन्स पर यह अपडेट दिया जा रहा है।
OnePlus स्मार्टफोन्स पर OxygenOS 16 (Android 16) का अपडेट आना शुरू हो गया है। Android 16 के लिए कहा जा रहा है कि ओएस का फाइनल वर्जन जून 2025 तक रिलीज हो चुका होगा। अभी इसका बीटा वर्जन रोल आउट किया जा रहा है। इस बीच अगर आपके पास एक वनप्लस डिवाइस है तो आप Android 16 आधारित OxygenOS 16 अपग्रेड पा सकते हैं। यहां पर हम आपको योग्य डिवाइसेज की पूरी लिस्ट बता रहे हैं। OnePlus के नीचे दिए गए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर मिल रहा अपडेट OnePlus 13 OnePlus 13R OnePlus 13T OnePlus 12 OnePlus 12R OnePlus 11 OnePlus 11R
OnePlus Nord सीरीज के इन मॉडल्स पर भी OxygenOS 16 (Android 16) का अपडेट मिल रहा है- OnePlus Nord 4 OnePlus Nord 3 OnePlus Nord CE 4 OnePlus Nord CE 4 Lite
OnePlus अपने यूजर्स के लिए अच्छी खासी सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी ऑफर करती है। कंपनी के फ्लैगशिप फोन जैसे OnePlus 11, 12, और 13 पर कंपनी 4 बड़े एंड्रॉयड अपडेट देती है, और 5 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देती है। कंपनी के इन स्मार्टफोन के अफॉर्डेबल वर्जन जैसे OnePlus 11R और 12R पर तीन साल के अपडेट मिलते हैं। हालांकि कंपनी ने OnePlus 13R के साथ चार साल के अपडेट देने का वादा किया है।
OnePlus Nord 4 में भी कंपनी ने यही ट्रेंड फॉलो किया है। OnePlus Nord 4 में चार साल के अपडेट देने का वादा किया गया है। जबकि इससे पहले आए मॉडल्स में तीन साल के अपडेट देने का वादा किया है। Nord CE डिवाइसेज में कंपनी 2 बड़े एंड्रॉयड अपडेट दे रही है।
OnePlus टैबलेट्स की बात करें तो OnePlus Pad और OnePlus Pad 2 में तीन बड़े अपडेट कंपनी दे रही है। जबकि OnePlus Pad Go में केवल एक बड़ा एंड्रॉयड अपडेट दिया जा रहा है। Samsung और Google जैसी कंपनियों को देखते हुए कंपनी ने अपनी सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी को कुछ सुधारा है। क्योंकि Samsung और Google अपने डिवाइसेज के साथ 7 साल तक के अपडेट दे रही हैं।