February 19, 2026
Trending

NEET: बायोलॉजी भी केमिस्‍ट्री बन गया, फ‍िजिक्‍स ने दिल का एक्‍स रे कर दिया!

  • May 5, 2025
  • 0

Last Updated:May 05, 2025, 16:26 IST NEET 2025: नीट 2025 परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. यूजर्स ने पेपर को आइंस्टीन का

NEET: बायोलॉजी भी केमिस्‍ट्री बन गया, फ‍िजिक्‍स ने दिल का एक्‍स रे कर दिया!

Last Updated:

NEET 2025: नीट 2025 परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. यूजर्स ने पेपर को आइंस्टीन का रिवेंज बताया और कहा कि यह 37 सालों का सबसे कठिन पेपर था. फिजिक्स और बायोलॉजी ने छात्रों को परेशान कर दिया.

NEET: बायोलॉजी भी केमिस्‍ट्री बन गया, फ‍िजिक्‍स ने दिल का एक्‍स रे कर दिया!

Yashoraj IT Solutions

NEET Memes 2025, neet reaction, social media, NEET 2025: नीट परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर क्‍या रिएक्‍शन हैं?

हाइलाइट्स

  • NEET 2025 का पेपर 37 सालों का सबसे कठिन बताया गया.
  • सोशल मीडिया पर नीट 2025 को लेकर मीम्स की बाढ़ आई.
  • फिजिक्स और बायोलॉजी ने छात्रों को परेशान किया.

NEET 2025, NEET Exam 2025: नीट की परीक्षा के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर मीम्‍स की बाढ़ आ गई है. कुछ यूजर्स नीट परीक्षा में पूछे गए सवालों को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, तो कुछ नीट के पेपर को काफी कठिन बता रहे हैं. एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि नीट का पेपर देखा और लगा भाई ये तो आइंस्‍टीन का रिवेंज है. आइए आपको बताते हैं कि नीट के पेपर को लेकर सोशल मीडिया पर क्‍या चल रहा है?

फ‍िजिक्‍स ने तो दिल का..
सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर @RitikGajbhiye01 यूजरनेस में लिखा गया है कि NEET का पेपर देखा और लगा, “भाई, ये तो आइंस्टीन का रिवेंज है!” 😭🧪 बायोलॉजी भी केमिस्ट्री बन गया, और फिजिक्स ने तो दिल का एक्स-रे कर दिया! #NEET2025.

NEET 2025, नीट 2025, NEET Exam, NEET, neet exam, NEET Topper,  नीट परीक्षा, NEET paper difficulty, नीट पेपर कठिनाई, NEET memes, नीट मीम्‍स

NEET 2025, नीट 2025, NEET Exam, NEET: नीट पर सोशल मीडिया पर मीम्‍स.

इसी तरह Shreya Rana
@Shreya_13R ने एक मीम्‍स शेयर किया है जिस पर लिखा है कि एनटीए ने नीट का पेपर ऐसा बना दिया कि लीक होगा भी तो किसी से सॉल्‍व ही नहीं होगा.

NEET 2025, नीट 2025, NEET Exam, NEET, neet exam, NEET Topper,  नीट परीक्षा, NEET paper difficulty, नीट पेपर कठिनाई, NEET memes, नीट मीम्‍स

NEET 2025, नीट 2025, NEET Exam: नीट परीक्षा को लेकर बने मीम्‍स.

एक एक्‍स हैंडल Muzaffarpuria 🇮🇳 पर लिखा गया है. NEET 2016: ‘मैं सबसे कठिन हूँ.(I’m the toughest.)’
NEET 2019: ‘मैंने कोशिश की, लेकिन 2016 फिर भी सबसे कठिन था.’ (I tried; still, 16 was the toughest.)
NEET 2025: ‘पापा हूँ मैं… इस दुनिया का पापा!’ (Papa hu mai is duniya ka papa)
(पिछले 37 सालों की सबसे कठिन परीक्षा 💀)(The toughest exam in last 37 years 💀).
जिस पर कई यूजर्स ने कमेंटस किया और पूछा है कि टफ था पेपर.जिस पर रिप्‍लाई दिया गया है कि बहुत ही ज्‍यादा टफ था जेईई मेंस का फ‍िजिक्‍स केमिस्‍ट्री पानी भरेगा इसके सामने.बॉयो भी लेंदी था.तीन चार क्‍वेश्‍चंस तो सिलेबस से बाहर का था.अक्षिता नाम की एक यूजर ने लिखा है कि अच्‍छा हुआ कि मैंने तीन साल पहले नीट का पेपर दे दिया था.

NEET 2025, नीट 2025, NEET Exam, NEET, neet exam, NEET Topper, नीट परीक्षा, NEET paper difficulty, नीट पेपर कठिनाई, NEET memes, नीट मीम्‍स

NEET 2025, नीट 2025, NEET Exam, NEET: नीट पर पोस्‍ट.

एम्‍स जाएंगे लेकिन…
एक्‍स पर खुद को एजुकेटर बताने वाले गगन प्रताप लिखते हैं कि नीट 2025 का पेपर 37 सालों का सबसे कठिन पेपर था.नीट का पेपर ऐसा बना दिया कि लीक भी हो तो कोई से सॉल्‍व ना हो.कुछ स्‍टूडेंटस का नीट का पेपर ऐसा गया है जैसे वो सीधे एम्‍स जा रहे हैं (एज ए पेशेंट).😂😂

homecareer

NEET: बायोलॉजी भी केमिस्‍ट्री बन गया, फ‍िजिक्‍स ने दिल का एक्‍स रे कर दिया!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar