MPBSE MP Board 10th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे आज जारी होंगे.जिसके बाद एमपी बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी किया जाएगा.जिन छात्रों ने एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी हो वह अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.इसके अलावा छात्र डिजीलॉकर digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers के माध्यम से भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 10वीं के टॉपर्स के नाम और कुल पास प्रतिशत जानकारी भी दी जाएगी.एमपी बोर्ड 10वीं में 9,53,777 छात्रों ने परीक्षा दी है. वर्ष 2023 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 63.29% रहा.
MP Board Result 2025: mpresults.nic.in के अलावा और कहां-कहां देखें 10वीं, 12वीं के नतीजे?
MP Board 10th Result 2025: मोबाइल ऐप से कैसे करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजे वेबसाइट के अलावा मोबाइल ऐप पर भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले Google Play Store पर जाएं और यहांसे MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यही नहीं SMS के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है.SMS के लिए MPBSE10 टाइप करें इसके बाद स्पेस देकर रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेज दें, जिससे कुछ ही मिनटों में आपका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा.