February 21, 2026
Info Tech

MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Pro वर्जन, 440 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

  • May 7, 2025
  • 0

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor ने अपनी बेस्ट सेलिंग Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च किया है। Windsor EV Pro का

MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Pro वर्जन, 440 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor ने अपनी बेस्ट सेलिंग Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च किया है। Windsor EV Pro का पहले 8,000 कस्टमर्स के लिए विशेष प्राइस लगभग 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसमें स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में फीचर्स को बढ़ाने के साथ ही बड़ा बैटरी पैक दिया गया है।  

Yashoraj IT Solutions

Windsor EV Pro में 52.9 kWh का बैटरी पैक है। कंपनी का दावा है कि यह वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। हालांकि, इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाली स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। नए वर्जन में एलॉय व्हील्स हैं और टेलगेट पर ‘ADAS’ बैज है। इसे Aurora Silver, Celadon Blue और Glaze Red जैसे नए कलर्स में लाया गया है। इसके केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 

इसमें लाइट कलर वाला इंटीरियर है। Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं। Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसका स्टैंडर्ड वर्जन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। इसके प्राइसेज लगभग 14 लाख रुपये से लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। 

इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की योजना बनाई है। EV के मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर कंपनी की ओर से आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। पिछले वर्ष दशहरा पर कंपनी ने Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसमें फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का मुकाबला Mahindra की XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प उपलब्ध है। इस विकल्प के साथ Windsor EV का शुरुआती प्राइस कम हो जाएगा। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar