Mesh Rashi : करियर में उन्नति, नौकरी में तरक्की, बस करना होगा एक काम
- June 9, 2025
- 0
Last Updated:June 09, 2025, 04:01 IST Aries horoscope today : आज मेष राशि के जातकों का लकी दिन है. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. लंबे समय से
Last Updated:June 09, 2025, 04:01 IST Aries horoscope today : आज मेष राशि के जातकों का लकी दिन है. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. लंबे समय से
Last Updated:
राशि फल
हाइलाइट्स
Aries horoscope today/अयोध्या. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरी करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. ये असर सकारात्मक और नकारात्मक रूप में देखने को मिलता है. व्यक्ति के जीवन में दैनिक ग्रह गोचर का भी विशेष प्रभाव होता है. दैनिक ग्रह गोचर के मुताबिक, व्यक्ति की कुंडली और भविष्य का आकलन किया जाता है. आइये ज्योतिष से जानते हैं कि राशि चक्र की पहली राशि मेष के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा. हर क्षेत्र में वृद्धि होगी. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति पहले से शानदार होगी. लंबे समय से चल रही परेशानियां खत्म होंगी. करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी. नौकरी में तरक्की होगी. सीनियर का साथ मिलेगा. कोर्ट-कचहरी के मामले में उत्तम परिणाम हासिल होंगे. नौकरी संबंधित परेशानियां दूर होंगी. प्रत्येक सोमवार के दिन महादेव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करें. ऐसा करने से नौकरी में आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी.
लव लाइफ में विवाह के योग बनेंगे. दांपत्य जीवन भी मधुर रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं. विवाह में आ रही बाधा को समाप्त करने के लिए प्रत्येक शनिवार के दिन शनि देव के मंदिर में जाकर शाम के समय पूजा करें. शनि देव की प्रतिमा के सामने एक दीपक प्रज्वलित करें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में वृद्धि होगी. माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा. अचानक धन की प्राप्ति होगी. निवेश के लिए यह समय अच्छा है.
