February 20, 2026
Trending

LSG-RCB मैच में बारिश हुई तो क्या होगा, कैसे तय होगी क्वालीफायर की तस्वीर?

  • May 27, 2025
  • 0

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल के पहले स्थान को कब्जे में कर लिया है. अब पहले नंबर से उन्हें

LSG-RCB मैच में बारिश हुई तो क्या होगा, कैसे तय होगी क्वालीफायर की तस्वीर?

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2025 के प्वाइंट्स टेबल के पहले स्थान को कब्जे में कर लिया है. अब पहले नंबर से उन्हें कोई नहीं हटा सकता है. लेकिन अभी भी दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर की टीम की स्थिति साफ नहीं हुई है. जब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकलता है. एलिमिनेटर की तस्वीर साफ नहीं होगी.

Yashoraj IT Solutions

लखनऊ और बेंगलुरु की टीम 27 मई को इकाना स्टेडियम में आमने सामने होगी. लखनऊ की टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. अगर बेंगलुरु की टीम इस मैच में जीतती है तो वह प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी और गुजरात टाइटंस तीसरे पर खिसक जाएगी. ऐसे में फिर आरसीबी की सामना क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स से होगा. फिर जो भी टीम यहां जीतेगी वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में दोबारा मौका मिलेगा.

लेकिन अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरू की टीम लखनऊ के खिलाफ मैच में हार जाती है तो वह टेबल में तीसरे नंबर पर ही रहेगी. फिर उन्हें फाइनल में पहुंचने का एक ही मौका मिलेगा और एलिमिनेटर में उन्हें करो या मरो मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ना होगा. इसलिए आरसीबी लखनऊ के खिलाफ मैच में अपनी पूरी जी जान लगाना चाहेगी. क्योंकि टॉप 2 में रहना उनके लिए फायदेमंद होगा. मुंबई की टीम की नजर इस चीज पर होगी कि उन्हें एलिमिनेटर में गुजरात से भिड़ना है या बेंगलुरू से.

बारिश के रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?
अगर लखनऊ और बेंगलुरू का मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो यह बेंगलुरू के लिए फायदेमंद होगा. अगर उन्हें एक अंक मिलता है तो वह दूसरे स्थान पर आ जाएंगे. क्योंकि उनका नेटरन रेट गुजरात टाइटंस से ज्यादा अच्छा है. वहीं दोनों टीमों के प्वाइंट्स 18-18 ही रहेंगे. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को लखनऊ में बारिश की संभावना सिर्फ 5 परसेंट है.

ऐसी हो सकती है आरसीबी और एलएसजी की प्लेइंग XI
लखनऊ की संभावित XI: मिशेल मार्श, आर्यन जुयाल, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर/आकाश सिंह, आकाश दीप, आवेश खान, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, विलियम ओ’रूर्के

आरसीबी की संभावित XI: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar