Live:17 साल के आयुष की फिफ्टी, चेन्नई के धमाके से आरसीबी हुई परेशान
- May 3, 2025
- 0
IPL 2025 RCB vs CSK Live: इंडियन प्रीमियर लीग में आज शनिवार को बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है. आरसीबी और सीएसके के इस मुकाबले में विराट कोहली
IPL 2025 RCB vs CSK Live: इंडियन प्रीमियर लीग में आज शनिवार को बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है. आरसीबी और सीएसके के इस मुकाबले में विराट कोहली
IPL 2025 RCB vs CSK Live: इंडियन प्रीमियर लीग में आज शनिवार को बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है. आरसीबी और सीएसके के इस मुकाबले में विराट कोहली और एमएस धोनी आमने-सामने हैं. यह इन दोनों की आखिरी भिड़ंत मानी जा रही है. इस वजह से भी आईपीएल 2025 का 52वां मैच बेहद अहम हो गया है. सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 213 रन बनाए हैं. इस तरह सीएसके को जीत के लिए 214 रन का लक्ष्य मिला है.
चेन्नई के 10 ओवर में 106 रन
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आयुष म्हात्रे की फिफ्टी की बदौलत 10 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं. 10 ओवर के बाद आयुष म्हात्रे 67 और रवींद्र जडेजा 20 रन बनाकर नाबाद हैं.
चेन्नई ने पावरप्ले में बनाए 58 रन
चेन्नई सुपरकिंग्स ने तेज शुरुआत करते हुए पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में 58 रन बना लिए हैं. उसने इस दौरान शेख रशीद और सैम करेन के विकेट भी गंवा दिए हैं. शेख 14 और सैम करेन ने 5 रन बनाए. शेख रशीद को क्रुणाल पंड्या और सैम करेन को लुंगी एंगिडी ने चलता किया. यह लुंगी एंगिडी का आईपीएल के इस सीजन में पहला मैच है.
खलील अहमद ने एक ओवर में 33 रन दिए
आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए थे. उस पर तेजी से रन बनाने का दबाव था, जो 19वें ओवर में हट गया. रोमारियो शेफर्ड ने खलील अहमद के इस ओवर में 4 छक्के और 2 चौके जमाए. ओवर की एक गेंद नो थी जिस पर आरसीबी को फ्री हिट मिला. इस फ्री हिट पर रोमारियो रन नहीं बना पाए. रोमारियो ने अगले ओवर में मथीशा पथिराणा की भी खूब पिटाई की और 14 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया.
आरसीबी को तीसरा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. देवदत्त पडिक्कल (17) आउट होने वाले आरसीबी के तीसरे बैटर बने. उन्हें मथीशा पथिराणा ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया. देवदत्त के आउट होने पर आरसीबी का स्कोर 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन हो गया है.
कोहली 62 रन बनाकर आउट
विराट कोहली 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें सैम करेन ने खलील अहमद के हाथों कैच करवाया. विराट ने 33 गेंद की अपनी पारी में 5 छक्के और इतने ही चौके लगाए.
विराट की 62वीं फिफ्टी
जैकब बेथल के आउट होने के थोड़ी देर बाद ही विराट कोहली ने अपना अर्धशतक बना लिया है. उन्होंने 29वीं गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. यह आईपीएल में उनकी 62वीं फिफ्टी है. विराट ने आरसीबी की पारी के 11वें ओवर में फिफ्टी पूरी की. इसी ओवर में आरसीबी ने अपने 100 रन भी पूरे किए.
जैकब बेथल फिफ्टी बनाकर लौटे
जैकब बेथल आरसीबी को तेज शुरुआत देने के बाद आउट हो गए हैं. इंग्लैंड के बेथल ने आउट होने से पहले 33 गेंद में 55 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. बेथल को मथीशा पथिराणा ने डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच करवाया.
जडेजा-पथिराणा की भिड़ंत ने दिया बेथल को जीवनदान
चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर जैकब बेथल को जीवनदान मिल गया है. अंशुल कंबोज की इस गेंद पर बेथल ने मिडविकेट पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. गेंद बैट का आउटसाइडएज लेकर थर्डमैन एरिया में गई. गेंद हवा में काफी देर तक थी. इससे पॉइंट पर तैनात रवींद्र जडेजा और थर्डमैन मथीशा पथिराणा दोनों ही कैच के लिए दौड़े. दोनों ने कॉल भी किया लेकिन एकदूसरे की आवाज नहीं सुन पाए. नतीजा दोनों तेजी से दौड़ते हुए टकरा गए और कैच छूट गया. पथिराणा को हल्की चोट भी लगी लेकिन यह चिंताजनक नहीं है.
आरसीबी का तूफानी आगाज
आरसीबी ने मैच में तेज शुरुआत की है. उसने पहले 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 46 रन जड़ दिए हैं. आरसीबी के अटैक की कमान जैकब बेथल ने संभाली हुई है. उन्होंने 17 गेंद में 28 रन बना दिए हैं. विराट कोहली 7 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.
हेजलवुड के बिना उतरी आरसीबी
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है. इस मैच में जोश हेजलवुड की जगह लुंगी एंगिडी खेल रहे हैं. आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एंगिडी, यश दयाल. आरसीबी इम्पैक्ट प्लेयर बेंच: सुयश शर्मा, रसिख डार, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह.
एमएस धोनी ने जीता टॉस
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन: आयुष म्हात्रे, शेख रशीद, सैम करेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना. सीएसके इम्पैक्ट प्लेयर बेंच: शिवम दुबे, आर अश्विन, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष.
प्लेऑफ के करीब है विराट कोहली की टीम
खिताबी उम्मीद की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए यह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का बेहतरीन मौका है. वह इस मैच से पहले 7 मुकाबले जीत चुकी है. एक और जीत उसकी टॉप-4 में जगह लगभग पक्की कर देगी. दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. वह अब सम्मान की लड़ाई लड़ रही है.
आज आरसीबी और सीएसके का दूसरा मुकाबला
आईपीएल 2025 में आज शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का मुकाबला है. यह इस सीजन में यह आरसीबी और सीएसके का दूसरा मुकाबला है. यह मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच सीजन का पहला मैच चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें आरसीबी जीती थी. यह आरसीबी की चेन्नई में 2008 के बाद पहली जीत थी.
