January 23, 2026
Trending

LIVE: हारिस का कैच छोड़ना ओमान को पड़ा भारी, PAK बैटर ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

  • September 12, 2025
  • 0

पाकिस्‍तान बनाम ओमान Live Score टी20आई: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत ओमान के खिलाफ आज कर रहा है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला

LIVE: हारिस का कैच छोड़ना ओमान को पड़ा भारी, PAK बैटर ने जड़ी तूफानी फिफ्टी
पाकिस्‍तान बनाम ओमान Live Score टी20आई: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत ओमान के खिलाफ आज कर रहा है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मैच पाकिस्तान के लिए भारत से पहले की तैयारी जैसा होगा. कप्‍तान सलमान अली आगा की टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है. दुबई की स्पिन‑फ्रेंडली पिच पर गेंदबाजी संयोजन को परखना पाकिस्तान के लिए अहम होगा. शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की तेजी और विविधता ओमान के लिए चुनौती साबित होगी.

हारिस का छूटा कैच, फिर जड़ दी तूफानी फिफ्टी
ओमान के फील्‍डर समाय श्रीवास्‍तव ने अगर वह कैच पकड़ लिया होता तो मैच का रंग ही बदल जाता. 9वें ओवर में हारिस का शॉट मिडविकेट बाउंड्री पर गया, समाय ने डाइव लगाई लेकिन गेंद हाथ से फिसल गई और चौके में बदल गई. इसी के अगले ही ओवर में पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज मोहम्‍मद हारिस ने गियर बदल दिया. सिर्फ एक गेंद बाद उन्‍होंने सु‍फयान महमूद की गेंद पर जबर्दस्‍त छक्‍का जड़ फिफ्टी पूरी की. ओमान की यह गलती पाकिस्‍तान के लिए टर्निंग प्‍वॉइंट साबित हुई और हारिस ने तूफानी बल्‍लेबाजी से पारी में जान डाल दी. हारिस 34 गेंदों पर 55 रन बनाकर खेल रहे हैं. 10 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 85/1

आयूब का बेवकूफी भरा DRS
दुबई में पाकिस्तान-ओमान मैच की शुरुआत ही ड्रामे से हुई. पहले ही ओवर में सैम आयूब शून्य पर आउट हो गए. शाह फैसल की फुल और स्ट्रेट गेंद पर आयूब ने स्लॉग शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह चूक गए और गेंद उनके बैक पैड पर लगी. यह प्लंब lbw था, सीधे स्टंप के सामने. आमतौर पर इसे आउट मान लिया जाता, लेकिन आयूब ने DRS लेने की बड़ी भूल कर दी और अपनी टीम का एक ही रिव्‍यू भी गंवा दिया. ओमान के लिए यह शुरुआत किसी सपने से कम नहीं, पहला विकेट मिलने के साथ ही पाकिस्तान ने एक रिव्‍यू भी खो दिया. आयूब का यह शॉट और रिव्‍यू लेना दर्शाता है कि दबाव में भी कोई खिलाड़ी छोटी गलती कर सकता है, और घरेलू परिस्थितियों में अनुभव कितना अहम है. 3 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर-19/1

पाकिस्‍तान ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
पाकिस्‍तान बनाम ओमान मैच में कप्‍तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. ऐसा लग रहा था कि ट्रेंड के साथ चलते हुए पाकिस्‍तान भी टॉस जीतकर बॉलिंग चुनेगी, लेकिन ऐसा हुआ नही.

ओमान का प्लेइंग 11
जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्दाद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफ़्यान मेहमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव

पाकिस्तान का प्लेइंग 11
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारीस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफ़ियां मकीम, अब्रार अहमद

ओमान की टीम इस मैच में एक बड़े स्तर पर कदम रख रही है. पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप से कई अनुभवी खिलाड़ी टीम में नहीं हैं, जिससे कप्तान जतिंदर सिंह और युवा खिलाड़ी अयान खान, यासिम मुरतजा पर जिम्मेदारी बढ़ गई है. ओमान के बल्लेबाजों को पाकिस्तान के गेंदबाजों की गति और सटीकता के सामने संयम से खेलना होगा.

इस मुकाबले में अनुभव बनाम उत्साह की भिड़ंत देखने को मिलेगी. पाकिस्तान हर विभाग में मजबूत नजर आता है, लेकिन ओमान के खिलाड़ी नई चुनौती में सीखने और मुकाबला देने के लिए तैयार हैं. मैच की टॉस और पिच का असर भी परिणाम पर बड़ा असर डाल सकता है. यह मुकाबला न केवल टीमों की स्थिति तय करेगा, बल्कि एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ होने वाले हाई‑वोल्टेज मैच के लिए भी पाकिस्तान को रणनीति आजमाने का मौका देगा. फैंस इस खेल को हर ओवर तक रोमांचक और देखने योग्य मान रहे हैं.

source

yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar