LG स्मार्टफोन्स यूजर्स के लिए बुरी खबर! नहीं मिलेगा कोई अपडेट, कंपनी ने अनाउंस किया सर्विस शटडाउन
- April 30, 2025
- 0
अगर आप LG का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो अब आपके फोन को मिलने वाला आखिरी अपडेट बहुत करीब है। LG ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में कहा है कि
अगर आप LG का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो अब आपके फोन को मिलने वाला आखिरी अपडेट बहुत करीब है। LG ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में कहा है कि
LG ने 2021 में स्मार्टफोन मार्केट से एग्जिट कर लिया था, लेकिन तब से अब तक कंपनी पुराने यूजर्स को अपडेट्स देती आ रही थी। अब LG ने साफ कहा है कि जून के आखिर तक वह FOTA (Firmware Over The Air), Update Center ऐप और PC टूल LG Bridge को भी पूरी तरह से बंद कर रही है।
इसका मतलब ये है कि आप अपने LG फोन पर आगे चलकर न कोई सिक्योरिटी पैच पा सकेंगे, न ही कोई नया Android वर्जन या फीचर अपडेट मिलेगा।
इसका असर लगभग हर LG स्मार्टफोन पर पड़ेगा, चाहे वो LG Velvet हो, LG Wing या फिर पुराने G और V सीरीज के डिवाइसेज। जो भी यूजर्स अब तक LG के सर्विस टूल्स से सॉफ्टवेयर अपडेट या बैकअप लेते थे, उनके लिए 30 जून के बाद ये सारे चैनल बंद हो जाएंगे।
कंपनी का कहना है कि यूजर्स के डेटा को 30 जून के बाद हटा दिया जाएगा, सिवाय उन केस में जहां किसी लीगल रिक्वायरमेंट के चलते उसे स्टोर करना जरूरी हो। इसलिए यूजर्स के लिए यही सलाह है कि वो टाइम रहते अपने फोन का बैकअप ले लें।
अगर आप LG फोन चला रहे हैं, तो जून से पहले अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें। साथ ही, जरूरी डेटा का बैकअप लेकर किसी नए डिवाइस पर स्विच करने की प्लानिंग कर सकते हैं, क्योंकि अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच न मिलने से फोन लंबे समय तक स्मूथ और सुरक्षित ढ़ंग से नहीं चल सकेगा।
