Lenovo ने 8GB रैम, 11 इंच 2.5K डिस्प्ले वाले टैबलेट किए लॉन्च, जानें डिटेल
- June 1, 2025
- 0
Lenovo ने अपने दो नए टैबलेट ग्लोबल मार्केट में उतारे हैं। कंपनी ने Idea Tab और Tab K11 Gen 2 को लॉन्च किया है। दोनों ही मॉडल्स में
Lenovo ने अपने दो नए टैबलेट ग्लोबल मार्केट में उतारे हैं। कंपनी ने Idea Tab और Tab K11 Gen 2 को लॉन्च किया है। दोनों ही मॉडल्स में
Lenovo Idea Tab, Tab K11 Gen 2 के प्राइस का खुलासा अभी कंपनी की ओर से नहीं किया गया है।
Lenovo Idea Tab, Tab K11 Gen 2 में कंपनी ने कैमरा सेटअप को छोड़कर समान स्पेसिफिकेशंस (via) दिए हैं। ये Android 15 पर रन करते हैं। टैबलेट में 4GB या 8GB LPDDR4X RAM का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज के लिए 128 जीबी, या 256 जीबी का विकल्प मिल जाता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
टैबलेट में 11 इंच IPS LCD डिस्प्ले है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है, 500 निट्स की ब्राइटनेस है। दोनों ही टैबलेट में क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है। साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट है। सेंसर्स की बात करें तो इनमें एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, और हॉल सेंसर दिया गया है। डिवाइस में 7040mAh की बैटरी है और 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 14 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं।
Idea Tab में 8MP का रियर कैमरा है और 5MP का फ्रंट कैमरा है। Tab K11 Gen 2 में 13MP का रियर कैमरा है और 8MP फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इनमें 2G, 3G, 4G, 5G, WiFi 5, WiFi Direct, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, और A-GPS का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है। इनमें IP52 रेटिंग है। डाइमेंशन 254.59 x 166.15 x 16.99 mm हैं और वजन 480 ग्राम है। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो ये लूना ग्रे और पोलर ब्लू में पेश किए गए हैं।
