February 20, 2026
Trending

JEE मेन में दक्ष ने कैसे किया ऑल इंडिया टॉप?यहां जानिए सफलता का राज

  • April 20, 2025
  • 0

Last Updated:April 20, 2025, 08:50 IST JEE Main Result 2025 : दक्ष अरोड़ा ने जेईई मेन सेशन 2 में 100 परसेंटाइल स्कोर कर ऑल इंडिया रैंक प्रथम हासिल

JEE मेन में दक्ष ने कैसे किया ऑल इंडिया टॉप?यहां जानिए सफलता का राज

Last Updated:

JEE Main Result 2025 : दक्ष अरोड़ा ने जेईई मेन सेशन 2 में 100 परसेंटाइल स्कोर कर ऑल इंडिया रैंक प्रथम हासिल की. 17 वर्षीय दक्ष ने रोज 10 घंटे पढ़ाई की और आईआईटी दिल्ली में दाखिला लेना चाहते हैं.

X

Yashoraj IT Solutions
टॉपर

टॉपर दक्ष

हाइलाइट्स

  • दक्ष अरोड़ा ने JEE मेन में 100 परसेंटाइल स्कोर किया.
  • दक्ष ने रोज 10 घंटे पढ़ाई कर ऑल इंडिया रैंक प्रथम हासिल की.
  • आईआईटी दिल्ली में दाखिला लेना चाहते हैं दक्ष अरोड़ा.

JEE Main Result 2025  : जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट 2025 जारी हो गया है. इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक प्रथम हासिल करने वाले दक्ष अरोड़ा स्टूडेंट के लिए रोल मॉडल बन गए हैं, क्योंकि इन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर करके पूरे देश भर में टॉप किया है. हमने इनसे बातचीत की और जानना चाहा कि आखिर क्या है उनकी सफलता का सीक्रेट और कैसे किया टॉप, तो दक्ष ने बताया कि साल 2023 से वह जेईई मेन की तैयारी कर रहे थे. खास बात यह है कि सेशन एक में भी इन्होंने टॉप किया था और सेशन 2 में भी यही टॉपर बने हैं. अब फिलहाल एडवांस्ड की तैयारी चल रही है, क्योंकि जेईई मेन से ज्यादा कठिन जेईई एडवांस्ड होने वाला है. उन्होंने बताया कि जब रिजल्ट देखा तो उनसे ज्यादा उनके माता-पिता खुश हुए और तो और रात भर जश्न मनाया गया. कोचिंग जहां से वह तैयारी कर रहे हैं विद्या मंदिर क्लास यहां पर भी केक काट के उनकी सफलता का जश्न मनाया गया है.

आपको बता दें कि दक्ष मात्र 17 साल के हैं. मां मोना अरोड़ा हाउसवाइफ हैं, जबकि पिता बिजनेसमैन हैं. पेपर कैसा था यह पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जेईई मेन में 75 में 65 सवाल पहले पैटर्न के ही होते हैं, बस उनको थोड़ा घुमा फिरा कर पूछा जाता है. आखिरी के 10 सवाल थोड़े कठिन होते हैं और उसी में बच्चे उलझ जाते हैं. ऑप्शनल सवाल सिर्फ 20 होते हैं. उसमें स्कोर भी ज्यादा हो जाता है. ऐसे में न्यूमेरिकल ज्यादा कठिन होते हैं. उस पर भी ज्यादा फोकस करने की जरूरत स्टूडेंट्स को होती है.

रोज 10 घंटे करते थे पढ़ाई

दक्ष से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि जेईई मेन की तैयारी के लिए रोज वह 10 घंटे पढ़ते थे. जिस दिन क्लास होती थी उस दिन भी 8 घंटे पढ़ाई उनकी जारी रहती थी. उन्होंने बताया कि उनकी केमिस्ट्री हाई स्कूल और इंटर से ही थोड़ी कमजोर थी इसीलिए उन्होंने अपने कमजोर पॉइंट पर ज्यादा फोकस किया और केमिस्ट्री को ही टारगेट लेकर चल रहे थे इसीलिए अच्छा स्कोर कर सके. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जेईई मेन की तैयारी में लगातार प्रेक्टिस करने से ही आप अच्छा स्कोर कर सकते हैं और इन्होंने लगातार प्रैक्टिस की.  सारे मॉक टेस्ट दिए. लगभग 50 से ज्यादा मॉक टेस्ट दिए 3 घंटे में और अब जेईई एडवांस्ड में भी लगातार सारे टेस्ट दे रहे हैं.

आईआईटी दिल्ली है पहली पसंद

दक्ष से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है आईआईटी दिल्ली क्योंकि वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं और आईआईटी दिल्ली टॉप पर है. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें जो ब्रांच पसंद है वह मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग है और इसके अलावा कंप्यूटर साइंस है. इन्हीं दो ब्रांच में से वह किसी एक को लेंगे.

स्टूडेंट को दी यह टिप्स

दक्ष ने बताया कि जो भी बच्चे जेईई मेन की तैयारी कर रहे हैं, वो इसमें अपने हमेशा कमजोर पॉइंट को लेकर चलें, जैसे जिस सब्जेक्ट में वो ज्यादा कमजोर हैं उस पर फोकस करें और लगातार पढ़ते रहने से और मॉक टेस्ट देने से और प्रेक्टिस करने से अच्छा स्कोर किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर के लोगों ने भी उनकी हाई स्कोरिंग में काफी मदद की. दक्ष ने बताया कि एग्जाम के दौरान उन्होंने मोबाइल का इस्तेमाल करना कम कर दिया था. सुबह आधा घंटा और रात को आधा घंटा सिर्फ मन को रिलैक्स करने के लिए वह फोन का इस्तेमाल करते थे. बाहर का खाना पीना भी एकदम बंद कर दिया था. शादी पार्टी में जाना भी छोड़ दिया था, इसीलिए ऑल इंडिया रैंक वन हासिल कर सके.

homecareer

JEE मेन में दक्ष ने कैसे किया ऑल इंडिया टॉप?यहां जानिए सफलता का राज

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar