Infinix Note 50s 5G+ भारत में '16GB' रैम, 64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
- April 19, 2025
- 0
Infinix Note 50s 5G+ भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन पिछले काफी समय से अपने यूनीक फीचर्स को लेकर चर्चा में है। फोन में 6.78 इंच
Infinix Note 50s 5G+ भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन पिछले काफी समय से अपने यूनीक फीचर्स को लेकर चर्चा में है। फोन में 6.78 इंच
फोन का यूनीक फीचर इसका खुशबू छोड़ने वाला बैक पैनल है। कंपनी ने इसका खास वेरिएंट लॉन्च किया है जो लम्बे समय तक आपके हाथ में सुहावनी खुशबू छोड़ता रहेगा। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Infinix Note 50s 5G+ की भारत में कीमत बेस 8जीबी रैम, 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 15999 रुपये से शुरू है। फोन का 8 जीबी रैम, 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। फोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें Marine Drift Blue, Titanium Grey, और Ruby Red जैसे शेड्स शामिल हैं।
फोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स- Marine Drift Blue, Titanium Grey, और Ruby Red में पेश किया है।
Photo Credit: Infinix
Infinix Note 50s 5G+ की सेल Flipkart पर 24 अप्रैल से शुरू होगी। फोन को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। ICICI Bank के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फोन को खरीदने पर Rs 1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने Rs 1,000 का एक्सचेंज बेनिफिट ऑफर भी दिया है।
Display
Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका पैनल 3D कर्व्ड AMOLED पैनल है। फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 2304Hz PWM Dimming सपोर्ट है। डिस्प्ले पर कंपनी ने Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी दी है।
Processor
फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है। साथ में 8 जीबी फिजिकल रैम, और 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। यानी कुल मिलाकर इसमें 16GB तक रैम सपोर्ट मिल जाता है। फोन Android 15 आधारित XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
खुशबू वाला खास फीचर
फोन में सबसे यूनीक फीचर इसका सेंट वाला बैक पैनल है। फोन के मरीन ड्रिफ्ट ब्लू कलर वेरिएंट में यह फीचर आता है। इस वेरिएंट में विगन लैदर बैक पैनल मिलता है जो लगातार खुशबू छोड़ता रहता है। कंपनी ने इसे Energizing Scent-Tech नाम दिया है।
इसमें सबसे टॉप नोट में मरीन और लैमन का फ्रेगरेंस दिया गया है, मिडल में लिली ऑफ वैली, और बेस नोट में एम्बर और वेटीवर फ्रेगरेंस दिया गया है। कंपनी का कहना है कि खुशबू कितनी ज्यादा होगी और कितने समय तक चलेगी यह यूजर के इस्तेमाल और आसपास के वातावरण पर निर्भर करता है।
इसके अलावा फोन में अन्य खास फीचर्स जैसे Floating Window, Dynamic Bar, Game Mode, Kids Mode, Peek Proof आदि दिए गए हैं। इसमें Folax स्मार्ट असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है जो वेदर अपडेट, कैमरा कंट्रोल, फ्रेंडली चैट आदि फीचर्स ऑफर करता है। कंपनी ने फोन के साथ 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है।
Camera
Infinix Note 50s 5G+ में 64MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें Sony IMX682 सेंसर लगा है। साथ में एक सेकंडरी कैमरा भी यहां सेटअप में जोड़ा गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा आता है। इसमें डुअल LED फ्लैश सपोर्ट है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Active Halo Lighting जैसे फीचर्स भी हैं।
Battery
Infinix Note 50s 5G+ में 5500mAh की बैटरी मिलती है। जिसके साथ में कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग करने वाला चार्जर भी दिया है। यह चार्जर फोन के बॉक्स में ही मिल जाता है। दावा है कि यह फोन को एक घंटे के भीतर 100% तक चार्ज कर सकता है। फोन में बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है। यह 10W रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन है जो इसे मिलिट्री ग्रेड की मजबूती देता है। इसके अलावा डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।
