February 19, 2026
Trending

IND vs ENG: बुमराह बनाएंगे रिकॉर्ड, जो आज तक भारत का कोई गेंदबाज नहीं कर सका

  • June 8, 2025
  • 0

Last Updated:June 08, 2025, 10:31 IST भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से खेली जाएगी. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड

IND vs ENG: बुमराह बनाएंगे रिकॉर्ड, जो आज तक भारत का कोई गेंदबाज नहीं कर सका

Last Updated:

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से खेली जाएगी. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं.

IND vs ENG: बुमराह बनाएंगे रिकॉर्ड, जो आज तक भारत का कोई गेंदबाज नहीं कर सका

Yashoraj IT Solutions

जसप्रीत बुमराह 2024 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए थे.

हाइलाइट्स

  • भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी.
  • यह सीरीज डब्ल्यूटीसी 2025-27 का हिस्सा है.
  • जसप्रीत बुमराह सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से होने वाली टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. बुमराह पांच मैचों की इस सीरीज में भारत के पेस अटैक की अगुवाई करेंगे. यह सीरीज शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की पहली सीरीज होगी. दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास इस सीरीज में इतिहास रचने का मौका होगा. साल 2024 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए बुमराह अगर आगामी सीरीज में 13 विकेट लेते हैं तो इंग्लैंड में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे.

जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की कप्तानी की थी. वे इंग्लैंड दौरे पर भी कप्तानी के दावेदार हैं लेकिन वर्कलोड से बचाने के लिए उन्हें यह मौका नहीं दिया गया. जसप्रीत बुमराह भले ही अब भारत के कप्तान नहीं है लेकिन गेंदबाजी की कमान उन्हीं के पास रहेगी. बुमराह अब तक इंग्लैंड की धरती पर 37 विकेट ले चुके हैं. फिलहाल, इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इशांत शर्मा के नाम है. इशांत ने इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट मैच खेले हैं और 48 विकेट लिए हैं.

फाइनल का बाहुबली, आरसीबी का सपना पूरा किया, अब इस टीम के ख्वाब संजोने इंग्लैंड पहुंचा ‘जोश’

इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में इशांत के बाद कपिल देव का नाम आता है. कपिल देव ने इंग्लैंड में 13 मैचों में 43 विकेट लिए हैं. दूसरी ओर, इंग्लैंड में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम है. एंडरसन ने 21 साल लंबे टेस्ट करियर में इंग्लैंड की धरती पर भारत के खिलाफ 22 टेस्ट मैचों में 105 विकेट लिए थे. जसप्रीत बुमराह ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ कुल 14 टेस्ट खेले हैं और उनके नाम 60 विकेट हैं.

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में खेली थी. उन्होंने बैगी ग्रीन्स के खिलाफ सभी पांच मैच खेले और 32 विकेट लिए. बुमराह को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला, लेकिन उनका प्रदर्शन भारत को 1-3 से सीरीज हारने से नहीं बचा सका. इसी सीरीज के दौरान बुमराह को पीठ में चोट लगी थी. इसके बाद वे करीब 4 महीने मैदान से बाहर रहे.

authorimg

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

IND vs ENG: बुमराह बनाएंगे रिकॉर्ड, जो आज तक भारत का कोई गेंदबाज नहीं कर सका

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar