February 19, 2026
Trending

HRTC कर्मचारी ने बेटी की उम्र से की शादी, फिर डाक के जरिये भेजा ट्रिपल तलाक

  • September 22, 2025
  • 0

Last Updated:September 22, 2025, 10:26 IST बिलासपुर की रुबिया बानों ने पति सादिक मोहम्मद पर डाक से ट्रिपल तलाक भेजने, शारीरिक शोषण, धमकी और आठ लाख रुपये मांगने

HRTC कर्मचारी ने बेटी की उम्र से की शादी, फिर डाक के जरिये भेजा ट्रिपल तलाक

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

बिलासपुर की रुबिया बानों ने पति सादिक मोहम्मद पर डाक से ट्रिपल तलाक भेजने, शारीरिक शोषण, धमकी और आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाकर भराड़ी थाना में केस दर्ज करवाया है.

HRTC कर्मी ने बेटी की उम्र की युवती से की शादी, फिर डाक से भेजा ट्रिपल तलाकहिमाचल में ट्रिपल तलाक का मामला.
बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश में ट्रिपल तलाक का एक और मामला सामने आया है. इसमें मुस्लिम  महिला को उसके पति ने डाक के जरिये तीन तलाक भेजा है. फिलहाल, महिला ने पुलिस थाना भराड़ी में केस दर्ज करवाया है. महिला ने एक वीडियो बयान भी जारी किया है.

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के भराड़ी क्षेत्र में महिला मायके में रह रही है. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिये तीन तलाक भेजा. शिकायतकर्ता पत्नी रुबिया बानों ने बताया कि उसकी शादी गांव डोडला, भूंड तहसील बसोली जिला कठुआ (जम्मू  एंव कश्मीर) में हुई थी.
सादिक मोहम्मद नाम के शख्स के साथ 23 सितबर 2022 को मुस्लिम रीति-रिवाज से यह शादी हुई थी. कोट गांव की महिला ने कहा कि उनकी अब एक बेटी है. महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने पहले कहा था कि उसकी एक शादी हुई है.

महिला का कहना है कि पति ने पहले बताया कि पहली शादी से उसकी दो बेटिय़ां हैं और जो कि उसी की उम्र की हैं. महिला ने कहा कि शादी के दो महीने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया.

महिला ने कहा कि पति की पहली बीवी की बेटियों ने बताया कि उनके पिता की चार शादियां की हैं. बाद में उन्होंने बताया कि एक ऑडियो भी पति के फोन पर सुना था, जिसमें एक महिला से बातचीत सामने आई थी.  महिला ने बताया कि पति उसे जान से मारने की धमकी देता है और कहता है कि उसे और माता पिता को मरवाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसके चलते वह अपने मायके में रह रही है. फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने भराड़ी थाना में केस दर्ज किया है.

महिला ने बताया कि उनके हसबेंड एचआरटीसी में नौकरी करते हैं और शिमला में तैनात हैं. 11 अगस्त को उन्होंने डाक के जरिये तीन तलाक भेजा था. महिला का आरोप है कि पति ने उससे आठ लाख रुपये मांगे थे और कहा तभी साथ रखूंगा.

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homehimachal-pradesh

HRTC कर्मी ने बेटी की उम्र की युवती से की शादी, फिर डाक से भेजा ट्रिपल तलाक

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar