How to make condensed milk: मार्केट का छोड़िए, इस सिंपल विधि से घर पर बनाएं
- May 25, 2025
- 0
Last Updated:May 25, 2025, 23:45 IST How to make condensed milk: घर पर कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ईजी रेसिपी फॉलो करें. 1 कप
Last Updated:May 25, 2025, 23:45 IST How to make condensed milk: घर पर कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ईजी रेसिपी फॉलो करें. 1 कप
Last Updated:
कंडेंस्ड मिल्क बनाने की विधि.
How to make condensed milk: कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं. ये खीर, मीठे व्यंजन, मीठाई आदि में खूब इस्तेमला किया जाता है. हालांकि, मार्केट में मिलने वाला कंडेंस्ड मिल्का काफी महंगा होता है, ऐसे में इसे बार-बार खरीदना काफी खर्चीला लगता है. वैसे, कंडेंस्ड मिल्क जिस भी फूड आइटम में डल जाए तो उसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. आप कंडेंस्ड मिल्क खूब इस्तेमाल करते हैं और कुछ ऐसा बनाने वाले हैं, लेकिन घर में कंडेंस्ड मिल्क खत्म हो गया है तो आप झटपट कुछ ही चीजों से घर का फ्रेस कंडेंस्ड मिल्क बनाकर देख सकते हैं. घर पर कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए आप फॉलो कर सकते हैं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ये ईजी और सिंपल सी रेसिपी.
कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए सामग्री
शेफ पंकज भदौरिया की ये रेसिपी 1 मिनट में बन सकती है, वह भी बिना पकाए हुए. इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ 4 सामग्, एक ब्लेंडर के साथ, आप घर पर ही क्रीमी, लजीज कंडेंस्ड मिल्क बना सकते हैं, जो बिल्कुल बाजार वाले जैसा स्वाद देगा. इसे आप मिठाई, यहां तक कि स्प्रेड के रूप में भी लगा सकते हैं.
कंडेंस्ड मिल्क
तैयारी का समय: 1 मिनट
सामग्री
1 कप मिल्क पाउडर
1/2 कप पिसी हुई चीनी
40 ग्राम पिघला हुआ मक्खन
1/2 कप गर्म पानी
