Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X9a लॉन्च के करीब, यहां आया नजर!

Honor Pad X9a कंपनी का अपकमिंग टैबलेट बताया जा रहा है जिसे UAE के सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। यह TDRA सर्टिफिकेशन में नजर (via) आया है जहां पर डिवाइस का मॉडल नम्बर ELN2-W29 मेंशन किया गया है। डिवाइस के बारे में यहां पर बहुत अधिक जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन इसका WiFi Only वेरिएंट आने की पुष्टि यहां से हो जाती है। इससे पहले कंपनी ने इस टैबलेट सीरीज में Honor Pad X8a को लॉन्च किया था। अपकमिंग टैबलेट को इसी का सक्सेसर कहा जा रहा है।
Honor Pad X8a में 11 इंच का FHD TFT LCD डिस्प्ले है, जिसमें 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पीक ब्राइटनैस 400 निट्स है। डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन दिया गया है। टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैनग 680 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम है जिसे 4जीबी तक वर्चुअल एक्सटेंड कर सकते हैं। डिवाइस में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
HONOR Pad X8a एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 5MP कैमरा है। वहीं, फ्रंट में भी 5MP कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए इसमें 4 स्पीकर लगे हैं। टैबलेट में 8300mAh बैटरी है। टैबलेट का वजन 495 ग्राम है। HONOR Pad X8a को स्पेस ग्रे कलर में लॉन्च किया गया था। इसके 4+128GB मॉडल का लॉन्च के समय प्राइस 12,999 रुपये लिस्ट किया गया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
संबंधित ख़बरें
