Haier ने 55, 65 और 77 इंच स्क्रीन, 144Hz, 65W पावर साउंड वाले OLED TV किए लॉन्च, जानें कीमत
- May 6, 2025
- 0
Haier ने भारत में इसके लेटेस्ट OLED TV पेश किए हैं। कंपनी ने लाइनअप में C90 और C95 मॉडल्स को उतारा है। C90 OLED TV को कंपनी ने
Haier ने भारत में इसके लेटेस्ट OLED TV पेश किए हैं। कंपनी ने लाइनअप में C90 और C95 मॉडल्स को उतारा है। C90 OLED TV को कंपनी ने
Haier C90 स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत Rs. 1,29,990 रखी गई है जबकि Haier C95 स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत Rs. 1,56,990 रखी गई है। इन्हें Haier की भारतीय वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। सेल 1 मई से शुरू हो चुकी है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर, और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
जैसा कि पहले बताया गया है, C90 OLED TV को कंपनी ने 55, 65 और 77 इंच साइज में पेश किया है जबकि C95 OLED TVs को 55 और 65 इंच में पेश किया है। दोनों ही मॉडल्स में स्लीक, बेजल लैस, मेटल डिजाइन मिलता है। टीवी में Dolby Vision IQ और HDR 10+ जैसे फीचर्स भी हैं। MEMC टेक्नोलॉजी के चलते ये स्मूद मोशन और कम से कम ब्लर वाला व्यूइंग एक्सपीरियंस देते हैं। गेमिंग के लिए C95 मॉडल में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, C90 मॉडल में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
साउंड के लिए दोनों ही मॉडल्स में 2.1 चैनल सिस्टम मिलता है जिसके साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट है। C95 में Harman Kardon स्पीकर्स दिए गए हैं। टीवी में 50W साउंड सिस्टम मिलता है। जबकि 77 इंच C90 मॉडल में सबसे पावरफुल 65W आउटपुट सिस्टम दिया गया है। dbx-tv टेक्नोलॉजी की मदद से इसमें हाइ-क्वालिटी, सिंक्रॉनाइज्ड साउंड मिलती है।
Haier के ये नए OLED TVs ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Google TV पर रन करते हैं। टीवी में 3GB रैम दी गई है और 32GB स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। टीवी के साथ कंपनी ने सोलर पावर्ड रिमोट दिया है जो ईको-फ्रेंडल चार्जिंग ऑफर करता है। इसमें USB Type-C पोर्ट भी मिल जाता है।
