February 20, 2026
Info Tech

Google I/O 2025: AI पर रहेगा बड़ा फोकस, आम यूजर्स के लिए पेश किए जाएंगे ये नए प्रोडक्ट्स, जानें सब कुछ…

  • May 20, 2025
  • 0

Google I/O 2025 में इस बार पूरी झलक Google के AI विजन और Android के अगले बड़े अपग्रेड पर रहेगी। इवेंट से पहले ही संकेत मिल चुके हैं

Google I/O 2025: AI पर रहेगा बड़ा फोकस, आम यूजर्स के लिए पेश किए जाएंगे ये नए प्रोडक्ट्स, जानें सब कुछ…
Google I/O 2025 में इस बार पूरी झलक Google के AI विजन और Android के अगले बड़े अपग्रेड पर रहेगी। इवेंट से पहले ही संकेत मिल चुके हैं कि कंपनी इस साल Gemini AI, Project Astra और Android 16 जैसे मेजर डेवलपमेंट्स को सामने लाने वाली है। Google का फोकस अब सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं है, बल्कि वियरेबल्स, XR (एक्सटेंडेड रियलटी) और Cloud Tools तक कंपनी अपनी AI टेक्नोलॉजी को एक्सपैंड करने जा रही है। साथ ही, सर्च और Chrome जैसे प्रोडक्ट्स में भी नए AI इंटीग्रेशन देखने को मिल सकते हैं। नीचे हमने बताया है कि इस बार Google I/O 2025 से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।
 

Yashoraj IT Solutions

Google I/O 2025: what to expect?

इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा Project Astra और Gemini AI को लेकर हो रही है। CEO सुंदर पिचाई और DeepMind के हेड डेमिस हासाबिस मिलकर Google के नए जनरेटिव AI टूल्स और उनके एप्लिकेशन दिखा सकते हैं। Gemini अब सिर्फ सर्च या चैट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि Google इसे Android, Wear OS और यहां तक कि XR डिवाइसेज में भी इंटीग्रेट करने की कोशिश कर रही है।

Android 16 को लेकर भी कुछ डीटेल्स लीक हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि इसमें ज्यादा एक्सप्रेसिव यूआई, लाइव एक्टिविटीज जैसी iOS जैसी फीचर्स और सिक्योरिटी अपग्रेड्स होंगे। Android 16 का पहला रोलआउट जून से Pixel फोन्स के लिए शुरू हो सकता है। इसके अलावा Google के नए XR प्लेटफॉर्म पर भी अनाउंसमेंट्स की उम्मीद है, जो Samsung के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। अगर सब सही रहा तो Project Moohan नाम का पहला हेडसेट भी टीज हो सकता है।

इसी के साथ Wear OS 6 भी एक अहम अपडेट होगा, जिसमें बैटरी और हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़े नए फीचर्स शामिल हो सकते हैं। सर्च और Chrome में Gemini AI का इंटीग्रेशन भी इस साल की बड़ी घोषणा मानी जा रही है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड हो सकता है।

डेवलपर्स के लिए भी Google I/O 2025 खास होने वाला है। Google AI Studio, NotebookLM और Gemma जैसे नए टूल्स पेश किए जा सकते हैं, जो AI-सपोर्टेड एप्लिकेशन बनाने के प्रोसेस को और आसान बना देंगे। इन सबके बीच, एक इंटरेक्टिव एक्सपीरियंस की उम्मीद है जिसमें गेमिफाइड सेशन्स और लाइव डेमो शामिल हो सकते हैं।
 

Google I/O 2025 date, time details

Google I/O के इस इवेंट को यूजर्स Google द्वारा इसके लिए लाइव की गई ऑफिशियल वेबसाइट या Google Developers के YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे। इवेंट कल, 20 मई की रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।
 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar