February 20, 2026
Trending

Gold Silver Rate: 1 लाख पार करेगा सोना? वेडिंग सीजन में जल्द कर लें खरीददारी

  • April 18, 2025
  • 0

Last Updated:April 18, 2025, 14:23 IST Patna Gold Silver Price: पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के कीमत निर्धारण समिति के संयोजक मोहित गोयल के अनुसार 24 कैरेट सोना जल्द ही

Gold Silver Rate: 1 लाख पार करेगा सोना? वेडिंग सीजन में जल्द कर लें खरीददारी

Last Updated:

Patna Gold Silver Price: पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के कीमत निर्धारण समिति के संयोजक मोहित गोयल के अनुसार 24 कैरेट सोना जल्द ही 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार करेगा. आभूषण में प्रयोग आने वाला 22 कैरेट …और पढ़ें

Gold Silver Rate: 1 लाख पार करेगा सोना? वेडिंग सीजन में जल्द कर लें खरीददारी

Yashoraj IT Solutions

पटना में एक लाख के करीब पहुंचा सोना 

हाइलाइट्स

  • सोना जल्द ही ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम पार करेगा.
  • शादी सीजन में सोने की कीमतें उच्चतम स्तर पर.
  • सोने की कीमतें सोमवार तक स्थिर रहेंगी.

पटना. दिन प्रतिदिन सोने का रेट में आसमान छूते जा रहा है. आलम यह है कि अब 24 कैरेट सोना ₹100000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. वहीं आभूषण वाले सोने में भी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है. यह भी अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. चांदी भले ही स्थिर है लेकिन सोने ने ग्राहकों के पसीने छुड़ा दिए हैं. शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में ज्वेलरी की शॉपिंग करने वाले लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है. आम ग्राहक तो बाजार से दूर ही हो गए हैं.

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के कीमत निर्धारण समिति के संयोजक मोहित गोयल के अनुसार 24 कैरेट सोना जल्द ही 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार करेगा. आभूषण में प्रयोग आने वाला 22 कैरेट सोना अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है. अभी इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है.

तीन दिनों के लिए लॉक हुआ रेट 
उन्होंने आगे कहा कि आज यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे है. इसीलिए ट्रेडिंग बाजार बंद रहेगा. शनिवार और रविवार को भी ट्रेडिंग बाजार में बंदी रहती है. इसका मतलब यह हुआ कि सोमवार तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलते ही कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगी. आज का रेट अगले तीन दिनों के लिए लॉक हो चुका है.

इसका मतलब यह हुआ कि सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. उसके बाद कीमतों में बदलाव निश्चित है. इसलिए शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए यह वीकेंड बेहद खास साबित होने वाला है.

क्या है आज की कीमत

आज यानी 18 अप्रैल को पटना के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 96,100 रुपये से बढ़कर 96,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 99,498 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. शुक्रवार के मुकाबले 500 रुपये महंगा हुआ है. मंगलवार तक यह एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम होने की संभावना है. वहीं, बिना जीएसटी जोड़े 22 ग्राम सोना 89,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 75,500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

चांदी का क्या है आज भाव
आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं है. इसीलिए आज इसकी कीमत 96,000 रुपये प्रति किलो है. अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 98,880 रुपये प्रति किलो हो जाती है. हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 94 रुपए प्रति ग्राम हो रही है.

आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
आज 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 87,450 रुपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम एक्सचेंज हो रहे है. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 91 रुपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 89 रुपये प्रति ग्राम है.

homebihar

Gold Silver Rate: 1 लाख पार करेगा सोना? वेडिंग सीजन में जल्द कर लें खरीददारी

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar