February 21, 2026
Info Tech

EV के दम पर चमकी MG Motor की सेल्स, Windsor EV का पहला स्थान बरकरार

  • May 1, 2025
  • 0

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor की अप्रैल में सेल्स लगभग 23 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी ने 5,829 यूनिट्स की

EV के दम पर चमकी MG Motor की सेल्स, Windsor EV का पहला स्थान बरकरार
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor की अप्रैल में सेल्स लगभग 23 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी ने 5,829 यूनिट्स की सेल्स की है। इसमें EV की बड़ी हिस्सेदारी है। MG Motor की Windsor लगातार सातवें महीने में सबसे अधिक बिकने वाली EV रही है। 

Yashoraj IT Solutions

Windsor EV को कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इसकी बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। MG Motor जल्द ही इसका 50.6 kWh के बड़े बैटरी पैक वाला वेरिएंट पेश कर सकती है। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 400 किलोमीटर हो सकती है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक जैसे कुछ ADAS फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, नए वेरिएंट का प्राइस लगभग चार लाख रुपये अधिक हो सकता है। 

कंपनी ने Windsor EV को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। इसके प्राइसेज लगभग 14 लाख रुपये से लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की मैन्युफैक्चरिंग MG Motor की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है। इसकी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी की है। EV के मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की बैटरी पर आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जा रही है। 

पिछले वर्ष दशहरा पर कंपनी ने Windsor EV की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसमें फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर का मुकाबला Mahindra XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट है। इसे चार कलर्स – Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध कराया गया है। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प उपलब्ध है। इस विकल्प के साथ Windsor EV का शुरुआती प्राइस घट जाएगा। हालांकि, इसमें प्रति किलोमीटर के अतिरिक्त बैटरी रेंटल का भुगतान करना होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar