February 22, 2026
Trending

Dhanu Rashifal: प्यार में मिलने वाला है धोखा, आपका फायदा उठाएंगे लोग

  • May 4, 2025
  • 0

Last Updated:May 04, 2025, 03:03 IST Sagittarius horoscope: 4 मई 2025 को धनु राशि के जातकों के लिए शुभ दिन है. राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा.

Dhanu Rashifal: प्यार में मिलने वाला है धोखा, आपका फायदा उठाएंगे लोग

Last Updated:

Sagittarius horoscope: 4 मई 2025 को धनु राशि के जातकों के लिए शुभ दिन है. राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं. प्रेम में धोखा मिल सकता है, सावधान रहें.

X

Yashoraj IT Solutions
धनु

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन  

हाइलाइट्स

  • धनु राशि के जातकों को आज राजनीति में लाभ मिलेगा.
  • प्रेम में धोखा मिलने की संभावना, सावधान रहें.
  • आज का शुभ रंग पीला और शुभ अंक तीन है.

जमुई. 4 मई 2025 को वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तारीख है. रविवार होने के कारण आज काफी खास संयोग बन रहा है. आज ग्रहों की चाल और नक्षत्र के संयोग से यह दिन काफी शुभ फलदायी होने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को भी अच्छा फायदा होने वाला है. ज्योतिषाचार्य शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के सेहत के लिए अच्छा रहने वाला है. आज इनके लिए काफी मिले-जुले परिणाम आएंगे, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आप भी बेहतर महसूस करने वाले हैं. 4 मई का दिन आपके खर्चे को बढ़ा सकता है.

ऐसे में बेहतर यही होगा कि कोई भी काम करने से पहले आप बजट बनाकर वे कम करें, नहीं तो आपके लिए आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है. अगर आप संपत्ति से संबंधित कोई सौदा कर रहे हैं, या कोई एग्रीमेंट साइन करने वाले हैं तो जल्दबाजी न करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है.

राजनीति से जुड़े लोगों को मिलेगा फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को फायदा मिलेगा. खास कर वैसे लोग जो राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें किसी बड़े नेता से जुड़ने की उनकी तमन्ना आज पूरी हो सकेगी. आप जहां काम करते हैं वहां भी आज आपको उन्नति का मौका मिल रहा है. अगर आप किसी पुरानी समस्या से ग्रस्त हैं, तो आज वह समस्या दूर होगी. अगर आपके किसी अपने से आपकी अनबन है, तो आज वह भी मिट जाएगा और आप लोगों के बीच प्रेम स्थापित होगा. जिस कारण आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 4 मई 2025 को धनु राशि के जातकों को बिजनेस में किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे तथा मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी. आप आज नई जगह पर घूमने जा सकते हैं.

प्रेम में मिल सकता है धोखा, रहें सावधान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उन्हें धोखा मिल सकता है. आज उन्हें काफी सावधान रहना चाहिए. आज आपके प्रेमी या प्रेमिका के द्वारा आपको धोखे का शिकार बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं आज आपसे लोग केवल मतलब का ही रिश्ता बनाएंगे और इस बात का एहसास भी आज आपको होने वाला है. ऐसे में अगर आपको नया रिश्ता बना रहे हैं, या आप किसी के साथ भी बेमन से रिश्ता निभा रहे हैं, तो उस रिश्ते को तोड़कर आगे बढ़ जाने में ही आपकी भलाई है. धनु राशि के जातक को आज सुबह और शाम अपने घर की चौखट पर दिया जलाना चाहिए. ऐसा करने से आपको व्यावसायिक लाभ मिल सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग पीला और शुभ अंक तीन है.

homeastro

Dhanu Rashifal: प्यार में मिलने वाला है धोखा, आपका फायदा उठाएंगे लोग

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar