February 19, 2026
Trending

Delhi School: स्‍कूल की मनमानी, पेरेंट्स को भेजा 2.15 करोड़ का नोटिस!

  • April 17, 2025
  • 0

Last Updated:April 17, 2025, 11:11 IST Delhi School Fees Hike: दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर विवाद जारी है. सृजन स्कूल ने विरोध करने वाले अभिभावकों

Delhi School: स्‍कूल की मनमानी, पेरेंट्स को भेजा 2.15 करोड़ का नोटिस!

Last Updated:

Delhi School Fees Hike: दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर विवाद जारी है. सृजन स्कूल ने विरोध करने वाले अभिभावकों को 2.15 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा. सरकार ने 600 स्कूलों की ऑडिट रिपोर्ट मांगी है.

Delhi School: स्‍कूल की मनमानी, पेरेंट्स को भेजा 2.15 करोड़ का नोटिस!

Yashoraj IT Solutions

Delhi School Fees Hike, Delhi School: दिल्‍ली स्‍कूल की फीस को लेकर प्रदर्शन. (प्रतीकात्‍मक फोटो)

हाइलाइट्स

  • दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर विवाद.
  • सृजन स्कूल ने पेरेंट्स को 2.15 करोड़ का नोटिस भेजा.
  • सरकार ने 600 स्कूलों की ऑडिट रिपोर्ट मांगी है.

Delhi School Fees Hike: दिल्‍ली के प्राइवेट स्‍कूलों की फीस को लेकर जहां एक ओर सरकार एक्‍शन में है, वहीं कुछ स्‍कूल अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं. अभी कल ही यानि 16 अप्रैल को दिल्‍ली सरकार ने लगभग 600 स्‍कूलों की ऑडिट रिपोर्ट मांगी है, वहीं 10 को नोटिस भी जारी किया है. इसी बीच दिल्‍ली के एक स्‍कूल ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों को 2.15 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 15 स्‍कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों के पेरेंट्स ने डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पेरेंट्स का आरोप है कि स्‍कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं. स्‍कूलों की फीस बढ़ती जा रही है और सुविधाएं नादारद हैं.

स्‍कूल ने भेजा नोटिस
अभी दिल्‍ली के स्‍कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर विवाद चल ही रहा है. इसी बीच एक स्‍कूल ने 2.15 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस भेज दिया है. रिपोर्ट के अनुसार सृजन स्कूल ने पैरेंट्स एसोसिएशन को 2.15 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है.इस एसोसिएशन ने कुछ फीस बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. इसमें सृजन स्कूल, क्वीन मैरी, इंद्रप्रस्थ स्कूल, मीरा देवी स्कूल के पेरेंट्स पेरेंट्स शामिल थे. जिसके बाद सीएम रेखा गुप्‍ता ने क्‍वीन मैरी स्‍कूल पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे. इसी बीच सृजन स्कूल ने यह नोटिस भेजा है. स्‍कूल का कहना है कि इन विरोध प्रदर्शनों की वजह से स्कूल की छवि खराब हुई है.इससे एडमिशन में भी कमी आई है.इधर पेरेंटस की मांग है कि स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर रोक लगे और DOE स्कूलों के खिलाफ करवाई करें. इन स्‍कूलों में मनमाने तरीके से अलग अलग चार्ज वसूले जाते हैं.

homecareer

Delhi School: स्‍कूल की मनमानी, पेरेंट्स को भेजा 2.15 करोड़ का नोटिस!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar