February 20, 2026
Info Tech

Cars24 ने निकाले 200 कर्मचारी, छंटनी की बताई वजह

  • April 27, 2025
  • 0

पुरानी कारों की सेल-पर्चेज करने वाली कंपनी Cars24 अपने वर्कफोर्स को घटा रही है। Cars24 ने अपने कई विभागों से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Cars24 ने निकाले 200 कर्मचारी, छंटनी की बताई वजह
पुरानी कारों की सेल-पर्चेज करने वाली कंपनी Cars24 अपने वर्कफोर्स को घटा रही है। Cars24 ने अपने कई विभागों से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने 200 के लगभग कर्मचारियों की छंटनी की है जो अलग-अलग विभागों से थे। छंटनी के पीछे का मकसद पुनर्गठन प्रैक्टिस बताया जा रहा है ताकि कंपनी के ऑपरेशंस सही तरीके से चल सकें। Cars24 के को-फाउंडर ने छंटनी की पुष्टि की है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Yashoraj IT Solutions

यूज्ड कारों का बिजनेस करने वाले स्टार्टअप Cars24 ने अपने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ET की रिपोर्ट के अनुसार, Cars24 के को-फाउंडर विक्रम चोपड़ा ने इस छंटनी की पुष्टि की है। विक्रम चोपड़ा ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि पुनर्गठन गतिविधि के चलते विभिन्न कार्यों के कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। पोस्ट में लिखा गया है, “पिछले कुछ हफ्तों में, हमें विभिन्न फंक्शंस में अपने लगभग 200 साथियों से अलग होने का कठिन निर्णय लेना पड़ा है।” 

विक्रम चोपड़ा ने आगे कहा कि कुछ प्रोजेक्ट्स ने पिछले कुछ महीनों में उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप कुछ पदों के लिए बहुत जल्दी भर्ती करनी पड़ी थी। चोपड़ा ने कहा, ‘हम हमेशा ही तेज चलने में विश्वास रखते आए हैं। हम हमेशा ही कुछ बड़ा बनाने के लिए कोशिश करते आए हैं। लेकिन कड़वी सच्चाई यह भी है बिना क्लियरिटी के स्पीड बहुत मंहगी पड़ती है। और जब गणित आगे कुछ न जोड़े तो इसे री-सेट करने का काम हमारा है।’ 

SoftBank समर्थित स्टार्टअप का दावा है कि वह बाहर जाने वाले कर्मचारियों को आउटप्लेसमेंट सर्विसेज के साथ-साथ विच्छेद (severance) पैकेज भी प्रदान कर रहा है। विक्रम चोपड़ा, रुचित अग्रवाल, गजेंद्र जांगिड़ और मेहुल अग्रवाल द्वारा 2015 में स्थापित  Cars24 पुरानी कारों को खरीदने और बेचने के लिए एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है। इस साल की शुरुआत में, आईपीओ-बाउंड स्टार्टअप ने ‘नई कारों’ के बाजार में भी कदम रखा था। छंटनी की यह खबर तब आई है जब अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने घरेलू ऑटोमोटिव फोरम Team-BHP का अधिग्रहण किया था। हालांकि इस डील के बारे में कोई भी जानकारी कंपनी द्वारा बाहर नहीं की गई थी। 

इस तरह के स्टार्टअप्स में लगातार छंटनियां जारी हैं। पिछले साल भी 30 के लगभग स्टार्टअप्स ने 9000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इनमें से 60 प्रतिशत ने कॉस्ट कटिंग और प्रोफिट कमाने के लिए छंटनियां की थीं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar