February 21, 2026
Trending

BJP पूर्व MP की गाड़ी को घेरा, फिर 60-70 लोगों ने किया हमला, बाल-बाल बची जान

  • May 6, 2025
  • 0

Last Updated:May 06, 2025, 08:39 IST Bahraich News: बहराइच में बीजेपी पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड पर 60-70 लोगों ने हमला किया, जिसमें 2 लोग घायल हुए. पुलिस

BJP पूर्व MP की गाड़ी को घेरा, फिर 60-70 लोगों ने किया हमला, बाल-बाल बची जान

Last Updated:

Bahraich News: बहराइच में बीजेपी पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड पर 60-70 लोगों ने हमला किया, जिसमें 2 लोग घायल हुए. पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 8 नामजद व 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है. सांसद ने…और पढ़ें

BJP पूर्व MP की गाड़ी को घेरा, फिर 60-70 लोगों ने किया हमला, बाल-बाल बची जान

Yashoraj IT Solutions

Bahraich News: बहराइच के पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड पर जानलेवा हमला

हाइलाइट्स

  • बहराइच में बीजेपी पूर्व सांसद पर हमला हुआ.
  • पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
  • 8 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज.

बहराइच. बहराइच जिले के वर्तमान बीजेपी सांसद आनंद गोंड के पिता और पूर्व बीजेपी सांसद अक्षयबर लाल गोंड पर सोमवार रत अराजक तत्वों ने हमला कर दिया. विशेष समुदाय के दबंगों द्वारा किए गए इस हमले में किसी तरह सांसद बच गए, लेकिन उन्हें बचाने वाले 2 लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बताया जा रहा है कि बीजेपी के पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड मटेही कला गांव में पार्टी कार्यकर्ता राम सरोज पाठक के घर जा रहे थे. रास्ते में सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल हटाने को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई. इसके बाद सांसद किसी तरह वहां से निकल गए, लेकिन थोड़ी देर बाद जब वे राम सरोज पाठक के घर पहुंचे, तो पीछे से लाठी-डंडों से लैस करीब 60-70 लोग उन पर हमला करने आ गए. उन्होंने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और सांसद के साथ अभद्रता भी की. किसी तरह पूर्व सांसद ने छिपकर अपनी जान बचाई. इस बीच पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह सांसद को सुरक्षित घर भेजा. पुलिस ने राम सरोज पाठक की शिकायत पर 8 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. फिलहाल, पुलिस ने 13 दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है. सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने कहा कि इस हमले के पीछे जिसकी भी साजिश है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

homeuttar-pradesh

BJP पूर्व MP की गाड़ी को घेरा, फिर 60-70 लोगों ने किया हमला, बाल-बाल बची जान

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar