Apple ने iOS26 के लिक्विड ग्लास डिजाइन के लीड डिजाइनर को किया कंपनी से बाहर
- June 11, 2025
- 0
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple ने अपने नए iOS26 के लिक्विड ग्लास डिस्प्ले को डिजाइन करने वाली टीम के लीड डिजाइनर को बर्खास्त कर दिया है। एपल ने वर्ल्डवाइड
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple ने अपने नए iOS26 के लिक्विड ग्लास डिस्प्ले को डिजाइन करने वाली टीम के लीड डिजाइनर को बर्खास्त कर दिया है। एपल ने वर्ल्डवाइड
iOS26 को डिजाइन करने वाली टीम के लीड डिजाइनर Jon Yongfook ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया, “एपल ने मुझे बाहर कर दिया है। मैंने और मेरी डिजाइन टीम ने पिछले 18 महीनों में बैंकग्राउंड्स पर आगे की ओर के एलिमेट्स के फोकस में होने पर बैकग्राउंड्स पर गॉजियन ब्लर के विभिन्न लेवल्स की टेस्टिंग की थी। अगर आप ब्लर, ग्लास लिक्विड या फर UI में एक्सपर्ट्स को खोज रहे हैं तो मुझे बताएं।” Yongfook को कंपनी से बाहर करने के पीछे iOS26 के नए लिक्विड ग्लास डिजाइन को डिजाइनर्स और यूजर्स की ओर से मिला मिक्स्ड रिस्पॉन्स हो सकता है।
सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने नए iOS 26 को लगभग 18 वर्ष पहले रिलीज किए गए Windows Vista के जैसा बताया है। Microsoft के Windows NT ऑपरेटिंग सिस्टम का Vista एक बड़ा अपग्रेड था। कई यूजर्स ने एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम के नए डिजाइन को ‘अव्यवस्थित’ कहा है। इसके लिए Apple के CEO, Tim Cook की उन्होंने निंदा भी की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे उनके एपल डिवाइसेज पर नेविगेशन करना मुश्किल हो जाएगा। iOS 26 में ‘लिक्विड ग्लास’ कहे जाने वाला नया इंटरफेस दिया गया है। इसमें ग्लास सरफेस के समान डिजाइन वाले विजुअल एलिमेंट्स शामिल हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और शाइन इफेक्ट्स को आईफोन में सभी टूलबार, इन-ऐप इंटरफेस और विभिन्न कंट्रोल्स में लाया जा सकता है।
एपल के iOS26 के लिक्विड ग्लास डिजाइन को लेकर इनवेस्टर्स ने भी निराशा का संकेत दिया था। कंपनी के शेयर प्राइस में शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग दो प्रतिशत की गिरावट थी। इसमें ग्लास सरफेस के समान डिजाइन वाले विजुअल एलिमेंट्स शामिल हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और शाइन इफेक्ट्स को आईफोन में सभी टूलबार, इन-ऐप इंटरफेस और विभिन्न कंट्रोल्स में लाया जा सकता है। एपल के मौजूदा आईफोन्स के फ्लैट डिजाइन के विपरीत नए UI से एक अलग लुक मिलेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
