Aaj Ka Panchang: आज 28 जनवरी 2025 का पंचांग, राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त जानें

Aaj Ka Panchang 28 January 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 28 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार है.
हनुमान जी प्रभु श्री राम के नाम से प्रसन्न होते हैं. इसके अलावा हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ या फिर राम नाम का जाप करें. मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ना शुभ फलदायी होता है. मान्यता है इसके प्रभाव से अधूरी इच्छाएं पूरी होती है. सुंदरकांड हमेशा तेज ध्वनि में पढ़ना चाहिए.
हनुमान की को आप भुना हुआ चना और गुड़ चढ़ा सकते हैं. माना जाता है मंगलवार और शनिवार को चना और गुड़ का भोग हनुमान जी को लगाने से ग्रह शांत होते हैं और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं.
आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 28 january 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).
आज का पंचांग, 28 जनवरी 2025 (Panchang 28 January 2025)
तिथि | चतुर्दशी (27 जनवरी 2025, रात 8.34 – 28 जनवरी 2025, रात 7.35 ) |
पक्ष | कृष्ण |
वार | मंगलवार |
नक्षत्र | पूर्वाषाढ़ा |
योग | वज्र |
राहुकाल | दोपहर 3.16 – शाम 4.36 |
सूर्योदय | सुबह 7.11 – शाम 05.57 |
चंद्रोदय |
सुबह 7.09- शाम 4.41, 29 फरवरी |
दिशा शूल |
उत्तर |
चंद्र राशि |
धनु |
सूर्य राशि | मकर |
शुभ मुहूर्त, 28 जनवरी 2025 (Shubh Muhurat 28 january 2025)
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04.46 – सुबह 05.37 |
अभिजित मुहूर्त | दोपहर 12.12 – दोपहर 12.54 |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 05.28 – शाम 05.55 |
विजय मुहूर्त | दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44 |
अमृत काल मुहूर्त |
सुबह 2.06 – सुबह 3.40, 29 जनवरी |
निशिता काल मुहूर्त | रात 12.07 – प्रात: 1.00, 29 जनवरी |
28 जनवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
- यमगण्ड – सुबह 9.53 – सुबह 11.13
- आडल योग – सुबह 2.33 – सुबह 7.11, 29 जनवरी
- विडाल योग – सुबह 8.58 – सुबह 2.33, 29 जनवरी
- गुलिक काल -दोपहर 12.34 – दोपहर 1.55
- भद्रा काल – सुबह 7.11 – सुबह 8.09
Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर ‘महासंयोग’, कर लें ये 3 काम, पितर होंगे प्रसन्न
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
