Trending

उत्तर-पश्चिम से झारखंड में आ रही आफत! आज गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड, जानें अपडेट

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Jharkhand Weather Update Today: झारखंड के लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. आज भी उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवा लोगों को बेहाल करेगी. न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी, जिससे ठंड बढ़ेगी.

X

झारखंड

झारखंड में शीतलहर का कहर.

हाइलाइट्स

  • झारखंड में ठंडी हवा से तापमान गिरेगा
  • न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट संभव
  • उत्तरी जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

रांची: झारखंड की राजधानी में बीते 24 घंटे की बात करें तो मौसम शुष्क रहा. अन्य जिलों में भी मौसम की यही स्थिति रही. हालांकि, दोपहर में कर्कश धूप और आसमान खिला रहा. बाद में शीतलहर ने कनकनी बढ़ा दी. मंगलवार के मौसम की बात करें तो आज भी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. न्यूनतम तापमान में और 1-2 डिग्री की गिरावट संभव है.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. लोगों को सतर्क रहना होगा. आसमान तो पूरी तरह साफ रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवा कनकनी बढ़ाएगी. हवा में काफी ठंड देखने को मिलेगी. ऐसे में ठंड का अटैक भी लग सकता है, लोग इस समय काफी सचेत होकर रहें.

आज भी परेशान करेगा कोहरा, शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार, आज खासतौर पर प्रदेश के उत्तरी जिले जैसे लोहरदगा, पलामू, कोडरमा, पाकुड़, गुमला व गिरिडीह यहां पर लोगों को घने कोहरे से काफी सतर्क रहने की जरूरत है. कोहरे को लेकर यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र के अनुसार, जब तक धूप न निकले, तब तक लोग यात्रा पर न जाएं. वहीं, अन्य जिलों में शाम में शीतलहर जबरदस्त चलेगी, न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री तक जा सकता है.

जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 26 व न्यूनतम 8 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 26 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 26 व न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

homejharkhand

उत्तर-पश्चिम से झारखंड में आ रही आफत! आज गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड, जानें अपडेट

source

yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar

viral blogs

About Author

You may also like

Trending

नासिक में ट्रक और टेंपो में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Last Updated:January 12, 2025, 23:34 IST Road Accident: नासिक में एक भीषण रोड एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौत हो
Trending

रोहिड़ी महोत्सव: राजस्थानी परंपरा, विरासत और पर्यटन को नई ऊंचाई देने का माध्यम

Last Updated:January 13, 2025, 00:09 IST Music Festival: ‘द रोहिड़ी’ महोत्सव का आयोजन सीमावर्ती रोहिड़ी में किया जाना था, लेकिन